होम / Journey of Bhagwant Mann कॉमेडियन मंच से संसद तक का सफर, पंजाब में आप का सीएम चेहरा

Journey of Bhagwant Mann कॉमेडियन मंच से संसद तक का सफर, पंजाब में आप का सीएम चेहरा

Rakesh Banwal • LAST UPDATED : January 18, 2022, 3:34 pm IST

संबंधित खबरें

Journey of Bhagwant Mann

इंडिया न्यूज़, अंबाला।

Journey of Bhagwant Mann from Comedian Stage to Parliament  पंजाब के मशहूर पंजाबी कॉमेडियन भगवंत मान ने बतौर हास्य कलाकार लोगों के दिलों में जगह बनाई। मान ने 2012 में पंजाब विधानसभा के लिए लहरगागा से विधायक पद का चुनाव लड़ा और वह हार गए। इसके बाद आम आदमी पार्टी के संपर्क में आए और 2014 में संगरूर से टिकट मिली और राजनीति में किस्मत आजमाई। इसमें वह सफल भी रहे, भगवंत यहां से लोकसभासदस्य बने।

इसके बाद मान देश की सबसे बड़ी पंचायत कही जाने वाली संसद तक पहुंचे और कई मुद्दों पर संसद में अपनी आवाज भी बुलंद की। हैं। भगवंत वैसे तो एक हास्य कलाकार हैं लेकिन उनके यह तेवर राजनीतिक मंच से लेकर संसद तक दिखाई दिए। बता दें कि भगवंत मान ने न सिर्फ राजनीति में नाम कमाया बल्कि बतौर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ भी द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नामक एक लोकप्रिय टेलीविजन कॉमेडी शो में ख्याति प्राप्त की है।

Journey of Bhagwant Mann
Journey of Bhagwant Mann

संगरूर के सतोज गांव से संसद तक का सफर Journey of Bhagwant Mann

भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को भारत में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में माता मोहिंदर कौर के कोख से हुआ था। इसके बाद यहीं से इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की और उसके बाद संगरूर जिले के  ही एसयूएस सरकारी कॉलेज से बीकॉम (फर्स्ट ईयर) किया है।

वह पंजाब ही नहीं देश विदेश में भी कॉमेडी शो के लिए जाने जाते रहे हैं। कुछ समय बाद भगवंत मान ने पीपल्स पार्टी छोड़ दी और आप में शामिल हो गए। यहां से जीत हासिल करने के बाद मान संसद तक पहुंचे। बता दें कि जिस समय भगवंत ने संगरूर से चुनाव लड़ा था उस समय पंजाब में बादल सरकार की तूती बोलती थी।

Journey of Bhagwant Mann
Journey of Bhagwant Mann

पारिवारिक परिचय Journey of Bhagwant Mann

भगवंत मान की माता का नाम हरपाल कौर और पिता का नाम मोहिंद्र सिंह है। भगवंत की शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई जो कि 2015 तक ही चली और फिर दोनों पारिवारिक कारणों के चलते अलग हो गए। मान के दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटी और एक बेटा है। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज, सुनाम के लिए दो स्वर्ण पदक जीते। पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में भूजल के प्रदूषण के परिणामस्वरूप शारीरिक रूप से विकृतियों वाले बच्चों की मदद के लिए मान सफलतापूर्वक एक गैर सरकारी संगठन लोक लहर फाउंडेशन चला रहे हैं।

Journey of Bhagwant Mann
Journey of Bhagwant Mann

यहां से रखा फिल्मी दुनिया में कदम Journey of Bhagwant Mann

उन्होंने फिल्म कचहरी से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की। उन्होंने 2018 तक 12 से अधिक फिल्में की। 1992 में भगवंत मान क्रिएटिव म्यूजिक कंपनी में शामिल हो गए और शो करना शुरू कर दिया। वह 2013 तक डिस्कोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय थे।

Journey of Bhagwant Mann
Journey of Bhagwant Mann

Read More: ED Raid in Punjab अवैध खनन मामले में सीएम चन्नी के भतीजे समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन, सिंगल हो जाएंगे मिंगल; जानें अपना राशिफल- indianews  
Aaj Ka Panchang: 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त- indianews
Petrol Diesel Price: 24 अप्रैल का पेट्रोल-डीजल रेट, जानें कच्चे तेल का भाव-indianews  
Kashmir Issue: पाकिस्तान को कश्मीर मसले पर फिर हाथ लगी निराशा, ईरानी राष्ट्रपति ने कर दिया खेला – India News
Uttar Pradesh: यूपी के आगरा में मधुमक्खियों ने छात्रों पर किया हमला, 40 स्कूली छात्र घायल- Indianews
Viral News: ‘अपने कीबोर्ड पर E और Y के बीच में देखें’ इंटरनेट का नया ट्रेंड क्या है? जिस पर मीम्स की बाढ़ं आ गई है- Indianews
Rahul Gandhi: ‘राहुल का DNA जांच हो, वो गांधी कहलाने लायक नहीं’, केरल में LDF विधायक के बयान पर मचा बवाल – India News
ADVERTISEMENT