होम / Kidambi Srikant Wins Silver in Final किदांबी श्रीकांत ने फाइनल में जीता सिल्वर मेडल

Kidambi Srikant Wins Silver in Final किदांबी श्रीकांत ने फाइनल में जीता सिल्वर मेडल

Harpreet Singh • LAST UPDATED : December 19, 2021, 9:10 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Kidambi Srikant Wins Silver in Final :
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत इतिहास रचने से चूक गए लेकिन उन्होंने वो कर दिया जो आज से पहले कोई नहीं कर सका। फाइनल में हार के कारण भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत वर्ल्ड चैंपियन बनने से चूक गए।

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स फाइनल में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला सिंगापुर के किन यू लो के साथ था। सिंगापुर के 24 साल के किन यू लो ने श्रीकांत को लगातार गेम में 21-15, 22-20 से हरा दिया।

दोनों के बीच फाइनल मैच में 42 मिनट तक चला। इससे पहले श्रीकांत सेमीफाइनल में भारत के लक्ष्य सेन को हरा चुके हैं। वहीं वीमंस सिंगल्स में पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग से हार के बाद बाहर हो गई थी।

रजत जीतने वाले पहले भारतीय Kidambi Srikant Wins Silver in Final

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत इस टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। महिलाओं की बात करें तो पीवी सिंधु अब तक अपने नाम 5 मेडल कर चुकी हैं। पीवी सिंधु ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता है। साइना नेहवाल भी एक ब्रॉन्ज जीत चुकी है।

ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी एक बार ब्रॉन्ज जीत चुकी है। पुरुषों में प्रकाश पादुकोण और बी साई प्रणीत ने ब्रॉन्ज जीतने में सफलता हासिल की थी। इस बार श्रीकांत को सिल्वर और लक्ष्य सेन को ब्रॉन्ज मेडल मिला है।

श्रीकांत अच्छा खेले लेकिन कीन यू की रफ्तार से मात खा गए Kidambi Srikant Wins Silver in Final

मैच की शुरूआत में श्रीकांत ने 9-5 की बढ़त बना ली थी। उसके बाद वह 11-7 से आगे हुए। लेकिन फिर सिंगापुर के कीन यू ने शानदार वापसी की और पहला गेम 21-15 से जीत लिया।

कीन यू की रफ्तार के सामने श्रीकांत पस्त हो गए। दूसरे गेम की शुरूआत में भी श्रीकांत 9-5 से आगे थे लेकिन फिर कीन यू ने 12-9 की बढ़त बना ली। दोनों खिलाड़ी एक बार 20-20 पर बराबर हो गए थे लेकिन उसके बाद अच्छा खेल दिखाते हुए सिंगापुर के खिलाड़ी ने मुकाबला जीत लिया।

Read More : Indian Team Announce For Under 19 WC अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, यश ढुल होंगे टीम के कप्तान

Read More : Asian Champions Trophy 2021 INDIA Beat JAPAN भारतीय टीम की जीत की हैट्रिक, जापान को 6-0 से रौंदा

Read More : IPL 2022 Auction Latest News लखनऊ के कप्तान बन सकते हैं केएल राहुल

Connect With Us:-  Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ
Shamita Shetty ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट, स्केचिंग करते वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ
UP Board Results 2024: यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा और 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट- Indianews
Surbhi Jain ने 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, डिम्बग्रंथि कैंसर से जूझ रही थी फैशन इन्फ्लूएंसर-Indianews
IPL 2024: शानदार फॉर्म के बावजूद उपरी क्रम में बल्लेबाजी क्यों नहीं करते हैं MS Dhoni? CSK के कोच का खुलासा