होम / जानिए Cyclonic Storm Asani का आज का अपडेट

जानिए Cyclonic Storm Asani का आज का अपडेट

India News Desk • LAST UPDATED : May 7, 2022, 7:48 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, भुवनेश्वर:
चक्रवाती तूफान असानी (cyclonic storm Asani) आज शाम को अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा। इसके कारण कल झारखंड (Jharkhand), पश्चिम बंगाल (west bengal) और ओडिशा (orissa) के कई जिलों में बारिश होगी। 10 मई को इसके तटवर्ती इलाकों से टकराने का अनुमान है। बता दें कि असानी इस साल का पहला तूफान है।

असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, झारखंड और उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का प्रभाव होने की संंभावना है। ओडिशा के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इतने किमी प्रतिघंटे की गति से चलेंगी हवाएं

Know Today Update Of Cyclonic Storm Asani
चक्रवाती तूफान असानी का आज का अपडेट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा व बंगाल के चार जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि आज तूफान आंध्र पेदश व ओडिशा के तटों से टकरा सकता है और इस दौरान 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

यह है ओडिशा सरकार की तैयारी

ओडिशा विशेष राहत कमिश्नर पीके जेना कि अनुसार राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। तूफान से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा, हम आज ओडीएआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को फील्ड पर उतरेंगे। इंडियन कोस्ट गार्ड के सुझाव के बाद हमने मछुआरों को समुद्र में न जाने को कहा है। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है।

जानिए पहले कब आया है समूद्री तूफान

Know Today Update Of Cyclonic Storm Asani
चक्रवाती तूफान असानी का आज का अपडेट

देश में इससे पहले पिछले साल मई में चक्रवाती तूफान यास आया था। इससने पश्चिम बंगाल व बिहार सहित कई राज्यों में तबाही मचाई थी। इसके बाद सितंबर 2021 में गुलाब नाम के तूफान ने दस्तक दी थी। इसके बाद पिछले साल दिसंबर में चक्रवाती तूफान जवाद आया था।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें: Cyclone Update जवाद की चेतावनी के चलते आंध्र, ओडिशा और बंगाल में अलर्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: यह किस अंदाज में MS Dhoni का स्वागत कर रहे हैं LSG के फैंस, अपनी ही टीम को हराने के लिए लगाई गुहार
Lok Sabha Election 2024: अलग क्षेत्र की मांग को लेकर यहां हो रहा चुनाव का बहिष्कार, 6 जिलों में लगभग 0% मतदान
IPL 2024: एक बार विवादों में फंसी मुंबई इंडियंस, कोच मार्क बाउचर ने डगआउट से किया रिव्यू के लिए इशारा
Scientist Research: वैज्ञानिकों ने समुद्री ‘राक्षस’ का लगाया पता, 20 करोड़ साल पहले समंथर पर था राज 
IPL 2024: क्या CSK के खिलाफ वापसी करेंगे Mayank Yadav, LSG के कोच ने दिया बड़ा अपडेट
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘मैंने इंडिया गठबंधन बनाया है, कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद न करें
आज के ही दिन ही Brendon McCullum ने IPL में खेली थी ऐतिहासिक पारी, पहले सीजन के पहले मैच में रचा था इतिहास