होम / Lata Mangeshkar PM Condolence हमेशा मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं लता

Lata Mangeshkar PM Condolence हमेशा मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं लता

Vir Singh • LAST UPDATED : February 6, 2022, 3:07 pm IST

संबंधित खबरें

Lata Mangeshkar PM Condolence

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Lata Mangeshkar PM Condolence प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट (PM Modi Tweet) पर लिखा, लता मंगेशकर हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं। फिल्मों से परे, वह हमेशा देश के विकास के बारे में भावुक थीं। उनके गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा है। इसके अलावा लता ने दशकों तक भारतीय फिल्म उद्योग के बदलावों को बहुत नजदीक से देखा।

Also Read : Lata Mangeshkar Stable दिग्गज गायिका की हालत स्थिर, पीएम मोदी ने भेजा संदेश

सुबह मुंबई में ली अंतिम सांस

भारत की महान गायिका का आज सुबह 92 वर्ष की उम्र में  निधन हो गया। वह एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती थीं। सुबह 8:12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 28 जनवरी के आसपास, गायिका की हालत में सुधार के मामूली लक्षण दिखने के बाद उन्हें वेंटिलेटर (ventilator) से हटा दिया गया था। हालांकि, कल उनकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें दोबारा वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया था।

कल हालत में सुधार आया था : आशा भोसले

Lata Mangeshkar Stable

गायिका आशा भोसले ने कल अस्पताल में लता दी से मुलाकात के बाद बताया था कि चिकित्सकों के अनुसार लता की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद हालांकि लता दी स्वस्थ नहीं हो सकीं।

Also Read : What is the Raga Puriya Dhanashree लता ताई ने राग ‘पूरिया धनश्री’ से की थी संगीत साधना की शुरुआत

Also Read : Lata Mangeshkar Melodious Journey खाना पकाने और फोटो खींचने की शौकीन है लता मंगेशकर

Also Read : Lata Mangeshkar Net Worth Property करोड़ों के बंगले और लग्जरी कारों की मालकिन हैं स्वर कोकिला

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें