होम / Man Shoots to Chef : कबाब में था नमक कम, व्यक्ति ने शेफ पर दाग दी 4 गोलियां

Man Shoots to Chef : कबाब में था नमक कम, व्यक्ति ने शेफ पर दाग दी 4 गोलियां

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : April 18, 2022, 1:46 pm IST

संबंधित खबरें

Man Shoots to Chef

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
क्या आपने कभी ऐसा सुना है किसी रेस्टोरेंट में व्यक्ति ने शेफ पर इसलिए गोलियां दाग दी क्योंकि उसे खाने में नमक कम लगा। जी हां, ऐसा ही एक वाकया हुआ है इटली के पिस्कारा शहर में स्थित रेस्टोरेंट (Restaurant) में। यहां के पियाजा सालोटो क्षेत्र में कासा रस्टी रेस्टोरेंट है।

यहां 29 साल का फेडेरिको पेकोरेल खाने के लिए पहुंचा था, जहां उसने शेफ पर एक के बाद एक 4 गोलियों चला दी। दरअसल, वह रेस्टोरेंट (Restaurant) के बाहर एक टेबल पर अपने खाने का इंतजार कर रहा था। उसे खाना मिलने में थोड़ी सी देरी हो गई। इसके बाद उसे कबाब में नमक भी कम लगा।

(Man Shoots to Chef) इससे वह व्यक्ति इतना भड़क गया कि वह रेस्टोरेंट के अंदर गया और शेफ से झगड़ने लगा। इसके बाद गुस्से में पेकोरेल ने पिस्तोल निकाल ली और उसने 23 साल के शेफ येल्फ्री गजमैन पर गोलियां बरसा दीं। बताया गया है उसने सीधे शेफ पर 4 राउंड फायर किए हैं। इस मामले की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें वह व्यक्ति शेफ पर गोलियां बरसाता नजर आ रहा है। इस दौरान दहशत में एक वर्कर कोने में छिपता नजर आ रहा है।

घायल की हालत में सुधार, हमलावर गिरफ्त में (Man Shoots to Chef)

इस घटना के बाद शेफ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां आनन फानन में उसका आपरेशन हुआ। हालांकि अब उसकी हालत में सुधार है। वहीं गोलीबारी के बाद पेकोरेल ने टैक्सी से शहर के उत्तर की तरफ भागने की कोशिश की। लेकिन फिर अपने किसी रिश्तेदार के पास जाकर वह छुप गया। बाद में, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से पिस्तोल बरामद कर ली है।

Also Read : लाउडस्पीकर पर महाराष्ट्र में बड़ा फैसला, मस्जिद के निकट नहीं बजेंगे भजन व हनुमान चालीसा

Also Read : आर्थिक संकट से निपटने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल में 17 मंत्रियों को किया नियुक्त Sri Lanka Economic Crisis

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT