होम / वित्त मंत्री अमेरिका दौरे पर, कर्ज के बोझ तले दबे देशों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत : Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री अमेरिका दौरे पर, कर्ज के बोझ तले दबे देशों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत : Nirmala Sitharaman

Mehak Jain • LAST UPDATED : April 23, 2022, 3:39 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman इन दिनों अमेरिका दौरे पर है। यहां उन्होंने भौगोलिक स्थिति का हवाला देते हुए अमेरिका समेत अन्य पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंध को लेकर चर्चा की। Nirmala Sitharaman आईएमएफ-विश्वबैंक स्प्रिंग मीटिंग-2022 में शामिल होने के लिए अमेरिका के वाशिंगटन में हैं।

Nirmala Sitharaman

Nirmala Sitharaman ने कहा कि भारत इन देशों से मित्रता चाहता है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सामने वाला भी ऐसी ही चाहत रखता हो। वित्त मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि आप अपना पड़ोसी नहीं चुन सकते लेकिन दोस्त का चुनाव जरूर कर सकते हैं। पड़ोसी वही है जो आपके करीब है। उन्होंने कहा कि आप अपने लिए अच्छे दोस्त को चुन सकते हैं।

निर्मला सीतारमण ने इस दौरान कर्ज में फंसे देशों की भी हर संभव मदद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज श्रीलंका जैसे कई देश कर्ज का भारी बोझ तले हैं। इनकी मदद के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। कारोना महामारी के बाद से दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है। ऐसे में सभी देशों को एकजुटता दिखाने की आवश्यकता है।

रूस यूक्रेन युद्ध पर Nirmala Sitharaman ने क्या कहा

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman वाशिंगटन में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग पर भी बात की। कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया इंधन की बढ़ी कीमतों व खाने के सामानों की किल्लत से जूझ रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि 24 फरवरी से यूक्रेन में शुरू जंग भारत के लिए भी चुनौती बन गई है। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में भारत अवसर निकाल रहा है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Also Read:- Google की नई पॉलिसी के तहत, Truecaller का टॉप कॉल रिकॉर्डिंग फीचर होगा बंद, जानिए क्या है पूरी खबर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: यौन उत्पीड़न मामले में LG का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, CM ने रोका थी आरोपी की फाइल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
ADVERTISEMENT