होम / Operation Ganga Today Update: यूक्रेन के सूमी में फंसे सभी 694 भारतीय निकाले गए

Operation Ganga Today Update: यूक्रेन के सूमी में फंसे सभी 694 भारतीय निकाले गए

Vir Singh • LAST UPDATED : March 8, 2022, 5:39 pm IST

संबंधित खबरें

Operation Ganga Today Update

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Operation Ganga Today Update रूस (russia) और यूक्रेन (ukraine) में जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के पूर्वी शहर सुमी में फंसे सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सूमी में 694 भारतीय छात्र फंसे थे और भारतीय दूतावास की बसों से वे सभी पोल्टावा पहुंचे।

हरदीप पुरी के अनुसार इस दौरान खास बात यह रही है कि भारतीय मिशन (ऑपरेशन गंगा) ने सुमी इलाके से अपने इस अभियान के दौरान विदेशी छात्रों को भी बचाया है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते यूक्रेन के पड़ोसी देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए आपरेशन गंगा (operation ganga शुरू किया था। इसके तहत कई फ्लाइटों से छात्रों व भारतीयों को यूक्रेन से स्वदेश लाया गया है। रूस व यूक्रेन के बीच जंग के चलते यूक्रेन में लगभग 20 हजार भारतीय फंसे थे।

पीएम के निर्देश पर मिशन में जुटी थी भारतीय वायुसेना

पीएम मोदी के निर्देश पर भारतीय वायुसेना ने भी इस मिशन में भाग लेकर भारतीयों को यूक्रेन से स्वदेश लाने में मदद की। रोमानिया, हंगरी व पोलैंड से लोगों को एयरलिफ्ट का किया गया। वायुसेना के सी-17 ग्लोबस्टार को भी इसमें लगाया गया था। सी-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की 10 उड़ानों से 2056 भारतीयों को वापस लाया गया।

Also Read : Russia Ukraine War 13th Day Update : तीसरे दौरे की वार्ता भी बेनतीजा, हमले जारी, रूस का कमांडर मारा गया

दिल्ली पहुंचे छात्रों ने जताया सरकार का आभार

Operation Ganga Today Update

एक विशेष विमान 200 भारतीय छात्रों को रोमानिया के सुसेवा से लेकर दिल्ली पहुंची। इसके बाद सुसेवा से एक और फ्लाइट आएगी। यूक्रेन से वापस आए एक छात्र ने कहा, जब हम बस में यात्रा कर रहे थे, वहां किसी तरह का ब्लास्ट नहीं हुआ। वहां की सरकार के साथ ही भारतीय दूतावास ने हमारी काफी मदद की। छात्र ने कहा, हम अपने देश लौटकर बहुत खुश हैं और सेफ वापसी के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

Also Read : Russia Ukraine War 13th Day Live Update : सीजफायर के बीच सुमी में बमबारी, 9 लोगों की मौत, युक्रेन बोला, सीजफायर पब्लिसिटी स्टंट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

SIPRI Report: सेना और हथियार पर खर्च करने में कितने नंबर पर भारत? नंबर वन पर अमेरिका
PM MODI: राजस्थान में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा पार्टी के राज में राम नाम लेना था अपराध-Indianews
IPL 2024: T20 World Cup के लिए इरफान पठान ने चुनी टीम इंडिया की टॉप 3, विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर की टिप्पणी
Rakul Preet Singh पर सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़, पति Jackky Bhagnani ने पत्नी को किया प्रोटेक्ट, देखें वीडियो -Indianews
America: माता-पिता की लापरवाही से गई मासूम की जान, जानें क्या है पूरा मामला-Indianews
Brij Bhushan Sharan Singh: पत्रकारों पर फिर भड़के बृजभूषण सिंह, टिकट न मिलने पर तोड़ी चुप्पी
IPL 2024: Orange Cap पर विराट कोहली का कब्जा बरकरार, पर्पल कैप होड़ में बुमराह के बराबर पहुंचे चहल-हर्षल
ADVERTISEMENT