होम / उत्तर पश्चिम भारत के लिए लू का आरेंज अलर्ट

उत्तर पश्चिम भारत के लिए लू का आरेंज अलर्ट

India News Desk • LAST UPDATED : May 15, 2022, 3:38 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: (weather update): भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज उत्तर-पश्चिम भारत के लिए भीषण लू की चेतावनी जारी की। एक वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने कहा, हमने राजस्थान के लिए कल यानी सोमवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। इसी तरह, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और दिल्ली के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी यूपी, दिल्ली, राजस्थान में कुछ जगह पारा 48 के पार

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में कल यानी शनिवार को भीषण गर्मी रही। विदर्भ में भी लू की स्थिति रही। उन्होंने कहा कि कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 48.8 डिग्री और दिल्ली में 47 डिग्री पार कर गया। राजस्थान में भी तापमान 48 डिग्री को पार कर गया।

उत्तर पश्चिमी भारत में मिलेगी राहत, जम्मू-कश्मीर में छाए बादल

मौसम वैज्ञानिक ने कहा, एक दो दिन में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज से ही बादल दिख रहे हैं, इसलिए, हम 24 घंटों के बाद तापमान में उल्लेखनीय कमी की उम्मीद कर सकते हैं, जो अंतत: उत्तर पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब में गंभीर गर्मी की स्थिति को कम करेगा। हरियाणा और राजस्थान में सोमवार से मौसम की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश व यूपी में 2-3 दिन तक हीटवेव

Temperature

मध्य प्रदेश में अगले 2-3 दिन तक कम तीव्रता के साथ हीटवेव जारी रहेगी, उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति रहेगी। इन राज्यों में आज भी प्रचंड हीटवेव की स्थिति रही और कल भी यह हालात रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल के बाद मौसम बदल सकता है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : केरल में पांच दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

ये भी पढ़ें : देश के कई शहरों में आज भी हीट वेव का अलर्ट

ये भी पढ़ें : बाढ़ से बेहाल असम, तीन की मौत, करीब 25000 लोग प्रभावित

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT