होम / Parikrama of 16 pilgrimages in Kurukshetra 50 रुपए में 16 तीर्थों की परिक्रमा

Parikrama of 16 pilgrimages in Kurukshetra 50 रुपए में 16 तीर्थों की परिक्रमा

Amit Sood • LAST UPDATED : October 16, 2021, 11:53 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Parikrama of 16 pilgrimages in Kurukshetra हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र में 16 तीर्थों की परिक्रमा करने के लिए एक बार फिर बस सुविधा को शुरू कर दिया गया है। इस बस का शुभारंभ कुछ समय पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था, परंतु कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यह सेवा बंद करनी पड़ी थी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने शनिवार को कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर से तीर्थ बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया।

Parikrama of 16 pilgrimages in Kurukshetra

कौन से हैं 16 तीर्थ स्थान (Parikrama of 16 pilgrimages in Kurukshetra)

यह बस सुबह 9 बजे ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय के सामने से चलेगी और रंतुक यक्ष बीड़ पिपली, अभिमन्यु का चक्र स्थल, अमीन, बाणगंगा दयालपुर, कुलतारण तीर्थ किरमिच, काम्यक तीर्थ कमौदा, शालिहोत्र तीर्थ सारसा, सरस्वती तीर्थ पिहोवा, भौर सैयदा तीर्थ, ज्योतिसर तीर्थ, भीष्म कुंड नरकातारी, मां भद्रकाली मंदिर, सन्निहित तीर्थ व आरती स्थल ब्रह्मसरोवर पर सायं 5 बजे पहुंचेगी। इस बस के लिए बुकिंग केडीबी के दूरभाष नंबर 01744-270187, 259505 तथा वेबसाइट केडीबी.कॉम.इन पर करवाई जा सकती है। इस तीर्थ यात्रा के लिए प्रत्येक सवारी से 50 रुपए की राशि ली जाएगी।

Also Read : Maharaja Agrasen Jayanti 2021: जानिए महाराज अग्रसेन जयंती का महत्व

Read More : Adherence to Religion धर्म का पालन

Connect With Us: Twitter facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT