होम / दिल्ली के लोगों को मिलेगी स्वच्छ हवा

दिल्ली के लोगों को मिलेगी स्वच्छ हवा

Amit Gupta • LAST UPDATED : August 23, 2021, 9:38 am IST

संबंधित खबरें

राजधानी में देश का पहला स्मॉग टावर स्थापित
लोगों को मिलेगी प्रदूषण से मुक्ति
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
राष्टÑीय राजधानी में रहने वाले लोगों को वायु प्रदूषण सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली विश्व के सबसे ज्यादा प्रदूषित महानगरों में आता है। साल में ज्यादातर दिन यहां की हवा सांस लेने के लायक नहीं होती। समय-समय पर केंद्र व राज्य सरकार ने लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए कई प्रयास किए परंतु कोई ज्यादा सफलता नहीं मिली। अब राष्टÑीय राजधानी की सत्तासीन आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेत्तृव में लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए स्थाई प्रयास करने की शुरुआत की है। सोमवार को इसकी शुरुआत कनाट प्लेस में स्मॉग टावर स्थापित करके की गई। यह देश का पहला स्माग टावर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका उद्घाटन किया। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण से लड़ने के लिए देश का पहला स्मॉग टावर लगाया जा रहा है। इसकी तकनीक अमेरिका से ली गई है। यह टॉवर 24 मीटर ऊंचा है और ये 1 किलोमीटर दायरे की हवा को साफ करेगा। जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि यह स्माग टावर दूषित हवा को अपने अंदर खीचेंगा और साफ हवा को छोड़ेगा। स्माग टावर की खूबी यह है कि करीब एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की प्रदूषित हवा को अपने अंदर लेकर साफ हवा की आपूर्ति करेगा। सीएम ने कहा कि हम अभी योजना के शुरुआती चरण में है। टावर के स्थापित होने के कुछ दिन बाद विशेषज्ञ इसके काम का मुआयना करेंगे। वह पता लगाएंगे की टावर से वातावरण को कितना लाभ हुआ। इसके बाद राजधानी में अन्य जगह पर भी इस तरह के टावर लगाए जाएंगे। वहीं पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो आने वाले समय में यह हमारे देश के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगा। देश में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है इस तरह के प्रयास इसे कम कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

High Commission of India: NIA को मिली बड़ी सफलता, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार-Indianews
जम्मू-कश्मीर के नौपोरा इलाके में एनकाउंटर, दो दिनों से जारी है आतंकरोधी अभियान
China building road In PoK: सैटेलाइट इमेज ने खोली चीन की पोल, सियाचिन ग्लेशियर के पास सियाचिन ग्लेशियर के पास सड़क-Indianews
Hair Oil: बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं ये तेल, इनके इस्तेमाल से फ्रीजी और रफ हेयर में आएगी जान -Indianews
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
ADVERTISEMENT