होम / Petrol Diesel Price आठवें दिन भी कीमतों में नहीं कोई बदलाव

Petrol Diesel Price आठवें दिन भी कीमतों में नहीं कोई बदलाव

Vir Singh • LAST UPDATED : November 12, 2021, 9:50 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price पेट्रोल-डीजल के दामों में आज आठवें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले हफ्ते डीजल की कीमतें 11 रुपए से 13 रुपए और पेट्रोल की सात से आठ रुपए कम हुई थी। बुधवार को तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी। उससे पहले कई राज्यों में डीजल के दाम 100 रुपए से ऊपर पहुंच चुके थे। रोज दाम बढ़ रहे थे।

Read More : Petrol Diesel Reduction Effect पेट्रोल-डीजल सस्ता होने से राजकोष पर होगा 45,000 करोड़ का असर

दिल्ली में पेट्रोल 103 रुपए प्रति लीटर (Petrol Diesel Price)

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपए व डीजल की 94.14 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए लीटर बिक रहा है। देश के चौथे महानगर चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपए तो डीजल 91.43 रुपए प्र्रति लीटर है।

इन राज्यों में भी पेट्रोल के भाव 100 के पार (Petrol Diesel Price)

राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और लद्दाख में भी पेट्रोल 100 रुपए के पार हो चुका है। इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

RSP और अपने शहर का Code लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS करके जाने अपने शहर में पेट्रोल व डीजल के दाम (Petrol Diesel Price)

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। Indian Oil आयल की Website के अनुसार, आपको फरढ और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Read More : Petrol and Diesel getting Cheaper in Punjab, जानिए अब क्या है दाम

Connect Us : Facebook Twitter

लेटेस्ट खबरें