होम / Petrol Diesel Price Today 22 March 2022 : 137 दिन बाद आज बदले पेट्रोल डीजल के दाम, LPG सिलेंडर भी हुआ इतना महंगा!

Petrol Diesel Price Today 22 March 2022 : 137 दिन बाद आज बदले पेट्रोल डीजल के दाम, LPG सिलेंडर भी हुआ इतना महंगा!

Sameer Saini • LAST UPDATED : March 22, 2022, 12:34 pm IST

संबंधित खबरें

Petrol Diesel Price Today 22 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price Today 22 March 2022 : 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आए हुए 12 दिन हो चुके हैं और अब फिर से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। वहीं दूसरी बड़ी वजह रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के कारण कच्चे तेल में उबाल आना भी है, जिसका असर अब देश में दिखने लगा है। लगभग 137 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम आज 22 मार्च को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर भी 50 रुपए महंगा हो गया है।

इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए का हो गया है। दिल्ली में 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा। पेट्रोल 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गया है।

जनता को लगा चौतरफा झटका

बता दें कि कुछ दिन पहले ही देश में दूध, मैगी व कई अन्य रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के दाम में भी इजाफा हुआ था, जिसके बाद जनता पर महंगाई की मार पड़ी थी और अब रसोई गैस व तेल की कीमतें बढ़ने से जनता को चौतरफा झटका लगना शुरू हो गया है।

प्रमुख शहरों में क्या है Petrol And Diesel Prices

वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.82 और डीजल 95.00 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़े क्रूड आयल के दाम, देश में चुनावों ने रखा स्थिर

बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी। इसके बाद कई राज्यों ने भी वैट में कटौती की थी। इससे जनता को थोड़ी राहत मिली थी। इसके बाद 5 राज्यों में चुनाव शुरू हो गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम लगतार बढ़ते गए।

उधर, रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ने के बाद कच्चे तेल ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी थी। इसके बावजूद देश में चुनावों के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। लेकिन ये कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि चुनाव नतीजे आने के बाद इनके दाम बढ़ सकते हैं और आज ऐसा होना शुरू हो गया है।

Petrol Diesel Price Today 22 March 2022

Also Read : Weather Today 22nd March Update : गर्मी से नहीं राहत के आसार, 5 साल का रिकॉर्ड टूटा

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

India Maldives Relations: भारत दौरे पर अगले सप्ताह आ सकते हैं मालदीव के विदेश मंत्री, विवाद के बाद पहला दौरा -India News
Israeli Assault: अमेरिका अभी भी करता है राफा ऑपरेशन का विरोध, एंटनी ब्लिंकन ने नेतन्याहू से कहा -India News
India Maldives Tension: बॉयकॉट कैंपेन से खफा हैं मालदीव के लोग, माले में भारतीयों से भिड़े स्थानीय -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने किया मिसाइल हमला, हैरी पॉटर महल को किया तबाह -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस ने किया वैश्विक रासायनिक हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन, अमेरिका ने लगाया बड़ा आरोप -India News
LS polls: चुनाव आयोग ने तेलंगाना में लिया बड़ा फैसला, हीटवेव को देखते हुए बढ़ाया मतदान का समय -India News
Water on Moon: चांद पर छिपा है अथाह पानी, ISRO ने किया बड़ा खुलासा-Indianews
ADVERTISEMENT