होम / Petrol Diesel Price Today 26 March 2022 आज फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today 26 March 2022 आज फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Sameer Saini • LAST UPDATED : March 26, 2022, 12:25 pm IST

संबंधित खबरें

Petrol Diesel Price Today 26 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price Today 26 March 2022 जैसे ही 5 राज्यों में चुनाव खत्म हुए वैसे ही आम जनता पर महंगाई ने चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। 22 मार्च से शुरू हुआ पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज यानि 26 मार्च को भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में इज़ाफ़ा हुआ है। मात्र 5 दिन में 4 बार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ी है जबकि एक दिन सीएनजी और पीएनजी के रेट बढ़े थे।

आज शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे बढ़ा दिए हैं। इसके बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 98.61 रुपए/लीटर और डीजल 89.87 रुपए/लीटर मिल रहा है। इससे पहले, 22, 23 और 25 मार्च को 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है।

वित्त वर्ष 2021-22 खत्म होने वाला है और इस जाते जाते ये महंगाई थोप कर जा रहा है। 22 मार्च को घरेलू सिलेंडर के दाम भी 50 रुपए बढ़ गए थे। इससे पहले दूध, मैगी और अन्य कई चीजों के दामों में भी कुछ दिन पहले ही इजाफा हुआ है।

धीरे-धीरे बढ़ते रहेंगे दाम दाम (Today Petrol Price )

Petrol Diesel Price Today 26 March 2022

हाल ही में रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा था कि भारत के बड़ी फ्यूल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL को नवंबर से मार्च तक लगभग 2.25 अरब डॉलर यानि कि 19 हजार करोड़ रुपए के रेवेन्यू का नुकसान हुआ है। उम्मीद हैं कि सरकार रिफाइनर को नुकसान से बचाने के लिए कीमतें बढ़ाने की अनुमति देगी। पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने पर मूडीज ने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि पेट्रोल-डीजल के दाम एक ही बार में तेजी से न बढ़ाकर धीरे-धीरे बढ़ाए जाएंगे।

रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं कीमतें

जानना जरूरी है कि तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क इंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा तेल विपणन कंपनियों जैसे कि इंडियन आॅयल द्वारा दैनिक आधार पर की जाती है और कोई भी संशोधन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है।

मिस्ड कॉल से पता करें पेट्रोल डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today 26 March 2022

आप मिस्ड कॉल से अपने शहर में चल रहे पेट्रोल और डीजल के लेटस्ट दाम पता कर सकते हैं। इंडियन आयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर कोड आपको इंडियन आयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।

मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर रटर भेज सकते हैं। वहीं BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 रटर भेज सकते हैं।

Petrol Diesel Price Today 26 March 2022

Also Read : Petrol Diesel Price Today 25 March 2022 पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज फिर आया उछाल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Summer Tourist Destination: गर्मी से पानी है राहत तो, घूमने जाइये भारत में इन कुछ जगहों पर-Indianews
IPL 2024: KKR के खिलाड़ियों ने लिया Golf का मजा, मिचेल स्टार्क और रिंकू सिंह के लिए कोच नहीं कही ये बात
Lok Sabha Election: मतदान के दूसरे चरण में कौन-कौन सी लोकसभा सीट है सबसे खास, देखें लिस्ट-Indianews
Faridabad: फरीदाबाद में बैंक मैनेजर को किया अगवा, किरायेदारों ने मालिक के खिलाफ रची थी साजिश-Indianews
RCB 250 Match: IPL में अपने 250 मैच पूरे करेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, देखें Winning Percentage और अन्य आंकड़ें
‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम Maera Mishra ने रचाई सगाई, चांदी के लहंगे में गिराई बिजली -Indianews
Arunachal Pradesh Landslide: अरूणाचल प्रेदश में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के साथ बहा चीन बॉर्डर को जोड़ता Highway-Indianews
ADVERTISEMENT