होम / क्या आज फिर बढ़े Petrol Diesel के दाम? जानिए आज के रेट्स

क्या आज फिर बढ़े Petrol Diesel के दाम? जानिए आज के रेट्स

Sameer Saini • LAST UPDATED : April 28, 2022, 3:22 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

देश में पिछले 22 दिनों से लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है। आपको बता दें 22 मार्च 2022 से 6 अप्रैल 2022 के भीतर इसके दामों में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन इसके बाद से सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

अब अगर पेट्रोल डीजल की बात के तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतें 105.41 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई हैं। वहीं आज एक लीटर डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है।

मुंबई में सबसे हाई पर Petrol 

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 120.51 रुपए में बिक रहा है। वहीं, डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बने हुए हैं। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है।

बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रहे थे। इसके बाद 22 मार्च से लगभग 6 अप्रैल तक बढ़ोतरी हुई। देशभर में इस वर्ष 18 दिनों में तेल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

मिस्ड कॉल से पता करें Petrol Diesel के दाम 

 Petrol Diesel
Petrol-Diesel

आप मिस्ड कॉल से अपने शहर में चल रहे पेट्रोल और डीजल के लेटस्ट दाम पता कर सकते हैं। इंडियन आयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर कोड आपको इंडियन आयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।

मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर रटर भेज सकते हैं। वहीं BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 रटर भेज सकते हैं।

ये भी पढ़े : ऐसे करें श्री अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन एप्‍लाई Online Booking for Amarnath Yatra 2022 Registration in Hindi

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे 

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews
IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ
Shamita Shetty ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट, स्केचिंग करते वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ
UP Board Results 2024: यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा और 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट- Indianews