होम / PM Address आज सुबह 9 बजे सिडनी संवाद को संबोधित करेंगे मोदी

PM Address आज सुबह 9 बजे सिडनी संवाद को संबोधित करेंगे मोदी

Vir Singh • LAST UPDATED : November 18, 2021, 8:41 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज नई दिल्ली :

PM Address प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिडनी संवाद में मुख्य भाषण देंगे। आस्ट्रेलियाई सामरिक नीति संस्थान की एक पहल पर यह संवाद 17 नवंबर से चल रहा है और कल तक चलेगा।

PMO के अनुसार पीएम मोदी सुबह करीब 9 बजे भारत के ‘प्रौद्योगिकी विकास और क्रांति’ विषय पर मुख्य संबोधन देंगे। मोदी के भाषण से पहले आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री Scott Morrison उद्घाटन भाषण देंगे। उनके अलावा जापान के Former Prime Minister Shinzo  Abe भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Read More : PM in Madhya Pradesh : जनजातीय समाज का आजादी में अहम योगदान

जानिए क्या कहते हैं मोदी (PM Address)

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहाा, आज सुबह करीब नौ बजे सिडनी संवाद को संबोधित करूंगा। यह मंच प्रौद्योगिकी के नए मार्ग और धरती की भलाई के लिए कैसे उनका लाभ उठाया जा सकता है, इस पर केंद्रित है।

सिडनी संवाद का यह है मकसद (PM Address)

सिडनी संवाद का मुख्य मैन मकसद उद्योग क्षेत्र की हस्तियों व राजनेताओं समेत सरकारी प्रमुखों द्वारा व्यापक चर्चा और नए विचार पेश करना है। साथ ही यह संवाद महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों से उत्पन्न अवसरों व चुनौतियों की सामान्य समझ विकसित करने की दिशा में काम करने के लिए सभी को एक मंच पर लेकर आएगा।

Read More : PM Modi On Purvanchal Expressway एक्सप्रेस-वे यूपी की शान : मोदी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT