होम / Punjab Assembly Polls 2022 प्रदेश की सभी 117 सीटों पर आज 8 बजे से मतदान शुरू

Punjab Assembly Polls 2022 प्रदेश की सभी 117 सीटों पर आज 8 बजे से मतदान शुरू

Vir Singh • LAST UPDATED : February 20, 2022, 8:07 am IST

संबंधित खबरें

Punjab Assembly Polls 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

Punjab Assembly Polls 2022 पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) की सभी 117 सीटों के लिए आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच 8 बजे मतदान शुरू हो गया। शाम छह बजे वोट डाले जाएंगे। राज्य में 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। काग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी, शिअद-बसपा गठबंधन, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद संयुक्त गठबंधन के अलावा पंजाब के 22 किसान संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा के बीच कड़ी टक्कर है। प्रदेश में 14,751 जगहों पर 24,740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Also Read : Punjab Assembly Election 2022: जानिए पंजाब चुनाव में कितने महत्वपूर्ण होंगे प्रवासी मजदूर?

कर्मचारी भी कर सकेंगे वोटिंग

Punjab Assembly Polls 2022

मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राज्य में सभी दुकानें व व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कर्मचारी भी वोटिंग कर सकें, इसलिए मुख्य सचिव की तरफ से पेड छुट्टी व श्रम विभाग की विशेष सचिव ने सभी व्यवसायिक संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

सीटें, प्रत्याशी व मतदाता

कुल सीटें : 117
कुल वोटर: 2.14 करोड़
महिला मतदाता: एक करोड़
पुरुष मतदाता: 1.12 करोड़
कुल प्रत्याशी: 1,304
मतदान केंद्र: 24,740

पहली बार एक करोड़ से ज्यादा महिला वोटर

Punjab Assembly Polls 2022

पंजाब में पहली बार एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं वोट डालेंगी। पंजाब में कुल वोटरों की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 99 हजार 804 है। इनमें 1 करोड़ 12 लाख 98 हजार 81 पुरुष और 1 करोड़ 2 लाख 996 महिला वोटर हैं। इसके अलावा 727 वोटर ट्रांसजेंडर हैं।

जानिए मैदान में कौन हैं बड़े चेहरे और कहां है रोचक मुकाबला

कांग्रेस से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब लोक कांग्रेस से कैप्टन अमरिंदर सिंह और संयुक्त समाज मोर्चा से बलबीर सिंह राजेवाल, शिअद से प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया व आम आमदी पार्टी से भगवंत मान,बड़े चेहरों में शामिल हैं।

Punjab Assembly Polls 2022

अमृतसर पूर्वी ईस्ट सीट पर सबसे रोचक मुकाबला है। यहां शिअद के बिक्रम सिंह मजीठिया व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मैदान में हैं। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी रूपनगर की चमकौर साहिब व बरनाला जिले की भदौड़ सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं बीजपी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पठानकोट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा दस साल बाद चुनाव लड़ रहे हैं।

Also Read : Turmoil in Punjab Politics बलबीर सिंह राजेवाल ने बनाई राजनीतिक पार्टी

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT