होम / Rain Wreaks Havoc 13 Killed आंध्र पदेश में पिछले 24 घंटे में 13 की मौत

Rain Wreaks Havoc 13 Killed आंध्र पदेश में पिछले 24 घंटे में 13 की मौत

India News Editor • LAST UPDATED : November 20, 2021, 1:00 pm IST

संबंधित खबरें

Rain Wreaks Havoc 13 Killed

इंडिया न्यूज आंध्र प्रदेश

दक्षिण भारत के आंध्र पदेश में पिछले 24 घंटे में हो रही भारी बारिश के कारण 30 लोग बाढ़ में बह गए,18 लापता और 13 की मौत हो गई है। अनंतपुर जिले में एक तीन मंजिला इमारत धराशाई हो गई। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों समेत बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। वहीं परिवार के चार अन्य लोग मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार देर रात हुए हादसे के बाद से ही राहत बचाव कार्य जोरों पर चलाया जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि जो घर ढह गया है वह बहुत पुराना और जर्जर हालत में था। जिसमें परिवार रह रहा था। दूसरी ओर तमिलनाडु के वेल्लौर जिले में शुक्रवार को भारी बारिश में एक मकान ढह गया। बताया जा  रहा है कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव असर हरियाणा तक (Rain Wreaks Havoc 13 Killed)

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है  कि समुद्री क्षेत्र बंगाल की खाड़ी मेंं लगातार दबाव बना हुआ है। जिसके कारण दक्षिण भारत में भारी बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि जल्द ही दबाव का असर हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश व राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत मेें भी आने वाले 24 घंटे में बारिश होने के आसार बनते नजर आ रहे हैं।

आसमान से बरस रही बारिश लोगों के लिए बनी मुसिबत (Rain Wreaks Havoc 13 Killed)

बता दें कि दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण दक्षिण भारत के कुछ राज्यों के कई जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं। लोगों की जिंदगी पटरी से उतरती हुई नजर आ रही है। काम काज ठप हो गए हैं। लोग बाढ़ के पानी से इस कद्र त्रस्त हैं कि अपने रोजमर्रा के काम भी अटके पड़े हैं। स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन लोगों के लिए राहत कैंप लगाकर सुविधा पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

सबरीमाला की तीर्थयात्रा पर लगी रोक (Rain Wreaks Havoc 13 Killed)

दक्षिण भारत में हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। हालत को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सबरीमाला तीर्थयात्रा पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है। जानकारी देते हुए उपायुक्त दिव्य एस अय्यर ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वहीं स्थिति पर हमारी पूरी नजर है किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

Read More : Preservative Foods आपको बीमार तो नहीं बना रहे

 

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT