होम / RBI Governor Shaktikanta Das का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा

RBI Governor Shaktikanta Das का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : October 29, 2021, 11:43 am IST

संबंधित खबरें

RBI Governor Shaktikanta Das


इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार ने शक्तिकांत दास की सेवा को दिसंबर 2024 तक के लिए विस्तारित किया है। इसकी जानकारी एक आधिकारिक आदेश में दी गई, जिसमें कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास के पुनर्नियुक्ति को 3 साल की अवधि के लिए मंजूरी दी गई है।

यह फैसला कोरोना संकट के दौरान उठती-गिरती अर्थव्यवस्था के बीच लिया गया है। बता दें कि शक्तिकांत दास को 11 दिसंबर 2018 को 3 साल ेके लिए आरबीआई का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया था।

शक्तिकांत दास सरकार में भी कई ऊंचे पदों पर काम कर चुके हैं। उनके पास के पास अर्थव्यवस्था से जुड़ा काफी अनुभव है। टैक्सेशन, इंडस्ट्रीज, इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अहम पदों पर वह जिम्मेदारी निभा चुके हैं। शक्तिकांत दास से पहले आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल थे।

Also Read : टारगेट कीलिंग को रोकने के लिए कश्मीर में एनआईए की रेड

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT