होम / Republic Day 2022 Update दिल्ली सहित देशभर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Republic Day 2022 Update दिल्ली सहित देशभर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Vir Singh • LAST UPDATED : January 26, 2022, 3:09 pm IST

संबंधित खबरें

Republic Day 2022 Update

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Republic Day 2022 Update देश भर में आज धूमधाम से 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम मनाया गया। राजधानी दिल्ली के अलावा देश के हर हिस्से में इस अवसर पर तिरंगा फहराया गया। नई दिल्ली में हमेशा की तरह भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राण गंवाने वाले शूरवीरों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित भी किया। चौतरफा सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रही। दिल्ली में परेड वाले रूट को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

इतिहास में पहली बार इस दफा 75 विमानों का फ्लाई पास्ट

Republic Day 2022 Update

इतिहास में पहली बार इस दफा 75 विमानों का फ्लाई पास्ट आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद हुए करीब 26000 जवानों को नमन किया। इसके बाद पीएम मोदी राजपथ पहुंचे। राष्ट्रपति के राजपथ पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरूआत हुई। इस इवसर पर एमआई-17v5 हेलिकॉप्टरों ने राजपाथ पर फूल बरसाए।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने Tweet कर लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

हिमवीरों ने कई हजार फुट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच मनाया गणतंत्र दिवस

उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुमाऊं क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने 12,000 फीट की ऊंचाई 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। लद्दाख (Ladakh) में आईटीबीपी के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में गणतंत्र दिवस मनाया।

Also Read :Know Everything About Gallantry Awards: कब हुई थी गैलेंट्री अवार्ड की शुरुआत, कैसे होता है इसका चयन?

Also Read : Padma Awards 2022 नीरज चोपड़ा सहित पदमश्री पाने वालों में हरियाणा की चार हस्तियां

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Delhi: भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसा गया बिरयानी, मचा बवाल-Indianews
Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार 500 डांसर्स के साथ करेंगे जबरदस्त डांस नंबर, 30 से ज्यादा होंगे एक्टर्स -Indianews
SIPRI Report: सेना और हथियार पर खर्च करने में कितने नंबर पर भारत? नंबर वन पर अमेरिका
PM MODI: राजस्थान में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा पार्टी के राज में राम नाम लेना था अपराध-Indianews
IPL 2024: T20 World Cup के लिए इरफान पठान ने चुनी टीम इंडिया की टॉप 3, विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर की टिप्पणी
Rakul Preet Singh पर सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़, पति Jackky Bhagnani ने पत्नी को किया प्रोटेक्ट, देखें वीडियो -Indianews
America: माता-पिता की लापरवाही से गई मासूम की जान, जानें क्या है पूरा मामला-Indianews
ADVERTISEMENT