होम / Russia Ukraine Tension युद्धविराम पर बनी सहमति दो हफ्ते बाद फिर बैठक

Russia Ukraine Tension युद्धविराम पर बनी सहमति दो हफ्ते बाद फिर बैठक

Vir Singh • LAST UPDATED : January 29, 2022, 2:13 pm IST

संबंधित खबरें

Russia Ukraine Tension

इंडिया न्यूज, पेरिस:

रूस और यूक्रेन के बीच बन रहे जंग के हालात फिलहाल टल गए हैं। दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है और अब उनके बीच पूर्वी बॉर्डर पर बना तनाव कम हो गया है। दरअसल पेरिस में आठ घंटे तक चली बैठक में सभी पक्षों ने सीजफायर (ceasefire) पर रजामंदी जताई है। फ्रांस और जर्मनी ने इस सीजफायर में अहम रोल निभाया है। फ्रांस ने इस फैसले का स्वागत किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के एक सहयोगी ने कहा कि लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच आखिरकार एक पॉजिटिव खबर सामने आई है।

बिना शर्त सीजफायर के लिए रजामंदी

Russia Ukraine Tension

वर्ष 2019 के बाद पहली बार यूक्रेन यूक्रेन फोर्सेस और अलगाववादियों के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर फ्रांस और जर्मनी के साथ संयुक्त बयान जारी करने पर सहमत हुए। संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष बिना शर्त सीजफायर के लिए सहमत हुए हैं, इसके अलावा दो हफ्ते बाद बर्लिन में इसी मुद्दे पर एक बैठक और होगी। इस मीटिंग में भी डिप्लोमैट ही हिस्सा लेंगे।

जानिए क्या कहते हैं रूस व यूक्रेन

Russia Ukraine Tension

रूस के डिप्लोमैट दिमित्री कोजाक ने कहा कि कई बातों पर असहमति के बाद भी हम इस बात पर सहमत थे कि पूर्वी यूक्रेन में युद्धविराम सभी पक्षों को ध्यान में रखकर होना चाहिए। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि यूक्रेन हमारी बात को अच्छी तरह समझ गया है। अगले दो सप्ताह इसके परिणाम भी सामने आएंगे। यूक्रेन के राजदूत एंड्री यरमक ने कहा, स्थायी युद्धविराम के लिए आपसी सहयोग बहुत जरूरी है। वार्ता इतनी आसान नहीं थी। सबसे अहम यह है कि हम 2019 के बाद किसी मसले की आफिशियल विज्ञप्ति पर रजामंद हुए हैं।

यह है विवाद

गौरतलब है कि रूस ने हाल ही में यूक्रेन की पूर्वी सीमा पर लाखों की संख्या में अपनी सेना तैनाती की थी। इसके बाद दोनों देशों में तनाव ज्यादा बढ़ गया था। रूस के संभावित हमले के मद्देनजर नाटो सेना ने भी सैन्य गतिविधि बढ़ा दी थीं। अमेरिका के भी 8500 सैनिक हाई अलर्ट पर हैं।

Also Read :Ukraine on the Edge of War अमेरिका ने अधिकारियों को रूस और यूक्रेन से दूतावास खाली कर वापस लौटने का सुनाया फरमान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

करोड़ की संपत्ति के मालकिन हैं शाहरुख की लाडली Suhana Khan, पढ़ाई पर कर चुके हैं इतना खर्च -Indianews
IPL 2024: SRH से पिछला हिसाब बराबर करने उतरेगी RCB, यहां देखें संभावित Playing Eleven
Lok Sabha Election: मेरे अंतिम संस्कार में जरूर शामिल हों! कांग्रेस अध्यक्ष खर्गे ने कुलबर्गी की जनता से की अपील-Indianews
Israel-Hamas War: राफा पर हमले को लेकर इजरायल ने दिया घातक संकेत, जानें क्या कहा-Indianews
Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया अमेरिका को खुश करने का आरोप, जानें क्या कहा
IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबला आज, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
Uttar Pradesh: बाराबंकी में मामा बना दरिंदा, 8 साल की भांजी के साथ किया दुष्कर्म-Indianews
ADVERTISEMENT