होम / Share Market Down 2 दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स आज 206 अंक गिरकर 61,143 पर बंद

Share Market Down 2 दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स आज 206 अंक गिरकर 61,143 पर बंद

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : October 27, 2021, 11:49 am IST

संबंधित खबरें

Share Market Down
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

2 दिन की तेजी के बाद आज फिर भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स पर आज एशियाई बाजारों में गिरावट का असर दिखा, जिस कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स आज 206.93 अंकों की गिरावट के साथ 61,143.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.45 अंकों की गिरावट के साथ 18,210.95 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बाजार जब खुला था तो खरीददारी देखी गई थी।

सेंसेक्स पर आज बैंकिंग शेयरों में मिला-जुला रूझान रहा और निफ्टी के एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक और रियल्टी को छोड़ अन्य सेक्टर्स के इंडेक्स में गिरावट रही। निफ्टी मीडिया में आज 2.03 फीसदी की गिरावट रही और निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे अधिक 2.05 फीसदी की तेजी रही। सेंसेक्स पर 14 और निफ्टी पर 23 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 13.11 अंकों की बढ़त के साथ 61125.16 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी भी 1.70 अंकों की बढ़त के साथ 18270.10 के स्तर पर खुला था। लेकिन शुरूआती तेजी के बाद रिलायंस जैसे हैवीवेट स्टॉक और अधिकतर निजी बैंकों के शेयरों में बिकवाली से मार्केट पर दबाव बढ़ा। इसके चलते बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

भारत ही नहीं, एशिया में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल में शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। यूरोप में स्टॉक एक्सचेंज भी मध्य सत्र सौदों में नकारात्मक नोट पर कारोबार कर रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.09 फीसद की गिरावट के साथ 84.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें