इंडिया न्यूज, श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भी ईद-उल-फितर पर अशांति फैलाने की खबर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार आज अलसुबह कुछ शरारती तत्वों ने आजाद कश्मीर के नारे लगाए और ईद की नमाज के बाद सुरक्षा बलों पर पत्थराव किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, बदमाश सुरक्षाबलों पर पथराव करते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार कुछ उपद्रवी नारेबाजी करते हुए आजाद कश्मीर की मांग कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने जब जवाबी कार्रवाई करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनपर पत्थराव करना शुरू कर दिया। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने बताया कि यह मामूली झड़प थी। कुछ गलतफहमी हुई थी। उसके बाद मामला सुलझ गया है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : Jodhpur News लाउडस्पीकर व झंडे पर हंगामा, पुलिस ने भंजी लाठियां