होम / Ukraine Travel Restrictions Update भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों पर लगाए प्रतिबंधों को हटाया

Ukraine Travel Restrictions Update भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों पर लगाए प्रतिबंधों को हटाया

Sameer Saini • LAST UPDATED : February 17, 2022, 1:59 pm IST

संबंधित खबरें

Ukraine Travel Restrictions Update

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Ukraine Travel Restrictions Update नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने दोनों देशों के बीच एयर-बबल व्यवस्था के तहत भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों पर प्रतिबंध हटा दिया है। पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन से भारतीयों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस बात की जानकारी भारत यूक्रेन उड़ान संचालन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। मौजूदा हालात को देखते हुए भारत अपने नागरिकों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह पहले ही दे चुका है।

तनाव के बावजूद हवाई क्षेत्र खुला

Ukraine Travel Restrictions Update
Ukraine Travel Restrictions Update

तनाव के बावजूद यूक्रेन ने अपना हवाई क्षेत्र खुला रखा है। फ्लाइट ट्रैकिंग पोर्टल Flightradar24 से प्राप्त जानकारी के अनुसार कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस जैसे कि यूक्रेनी इंटरनेशनल एयरलाइंस, कतर एयरवेज, एयर अरबिया, फ्लाई दुबई, रयानएयर, टर्किश एयरलाइंस, लुफ्थांसा आदि देश से आने-जाने के लिए उड़ानें संचालित कर रही हैं।

यूक्रेन पर रूस के साइबर हमले जारी

Ukraine Crisis Today Update
President Volodymyr Zelensky

यूक्रेन के ठिकानों पर रूस अब भी साइबर हमले कर रहा है। यूक्रेन सरकार ने यह बात कही है। मंगलवार को उसके रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक कर ली थी। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी यही कहा है कि बॉर्डर पर रूस की सैन्य तैनाती घटती नजर नहीं आई है।

 तैनाती कम करे रूस, साइबर हमले का देंगे करारा जवाब : US

Ukraine Crisis Today Update
US President Joe Biden

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है रूस के अपनी सेना की यूक्रेन बॉर्डर से वापसी के ऐलान के बाद भी कई जगह उसकी सेना की तैनाती जस की तस है। उन्होंने कहा, अगर रूस हमारे या हमारे सहयोगियों के हितों वाले ठिकानों पर साइबर हमला करता है तो हम उसे जवाब देने पूरी तरह तैयार हैं। बाइडेन ने कहा है कि युद्ध में कई निर्दोष लोग मारे जाएंगे। इसका बड़े पैमाने पर नुकसान अलग से होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने रूसी समकक्ष से फोन पर घोषणा के अनुरूप प्रभावी सैन्य वापसी सुनिश्चित करने की उनसे अपील की।

Read More: Russia May Attack Ukraine यूरोपियन देशों ने रूस को दी चेतावनी हमला किया तो लगा देंगे कड़े प्रतिबंध

Read More: Russia May Attack Ukraine यूरोपियन देशों ने रूस को दी चेतावनी हमला किया तो लगा देंगे कड़े प्रतिबंध

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: यौन उत्पीड़न मामले में LG का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, CM ने रोका थी आरोपी की फाइल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
ADVERTISEMENT