होम / Union Cabinet Minister विमान में डॉक्टर कराड ने बचाई यात्री की जान

Union Cabinet Minister विमान में डॉक्टर कराड ने बचाई यात्री की जान

Vir Singh • LAST UPDATED : November 17, 2021, 9:51 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज नई दिल्ली :

Union Cabinet Minister केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री Dr. Bhagwat Karad ने विमान में अपने पीछे की सीट पर बैठे एक यात्री की जान बचाई है जिसके लिए उनकी तारीफ हो रही है। Prime Minister Narendra Modi के अलावा Airlines भी उनकी इस नेक काम के लिए सराहना कर रही है। दरअसल, डॉक्टर कराड सोमवार को इंडिगो एयरलाइंस के विमान से दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। इस बीच उनके पीछे बैठे यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। क्रू मेंबर्स ने मदद की अपील की जिसे सुनते ही डॉक्टर कराड ने यात्री को प्राथमिक उपचार दिया और जान बचा ली।

Union Cabinet Minister Dr. Karad  का स्वैच्छिक समर्थन काफी प्रेरणादायक : Indigo Airlines

एयरलाइंस ने ट्वीट में लिखा, डाक्टर कराड एक साथी यात्री की मदद करने के लिए आपका स्वैच्छिक समर्थन काफी प्रेरणादायक है। हम आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। अपने कर्तव्य के प्रति आप हमेशा जागरूक रहे, इसके लिए केंद्रीय मंत्री की हम पूरी ईमानदारी के साथ प्रशंसा करते हैं।

Union Cabinet Minister मदद के लिए प्रोटोकाल भी तोड़ा

Dr. Karad ने यात्री की सहायता करने के लिए प्रोटोकाल भी तोड़ा। उनकी इस प्रतिक्रिया ने विमान में मौजूद सभी लोगों के दिल को छू लिया। सभी के मन में उनके प्रति आदर की भावना ने जन्म ले लिया। इस पूरी घटना और अपने अनुभव को डाक्टर कराड ने अपने फेसबुक पोस्ट पर साझा किया। डाक्टर कराड महाराष्ट्र से सांसद हैं और जुलाई 2021 में वित्त राज्य मंत्री के रूप में मोदी सरकार में शामिल हुए थे।

Read More :Guava Helps in Keeping the Skin Hydrated स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है अमरूद

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें