होम / मानसून ने बंगाल की खाड़ी में दी दस्तक, जानिए आपके राज्य में कब मारेगा एंट्री

मानसून ने बंगाल की खाड़ी में दी दस्तक, जानिए आपके राज्य में कब मारेगा एंट्री

India News Desk • LAST UPDATED : May 17, 2022, 11:58 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: 
देश इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। इसी झुलसाने वाली गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर आ रही है। इस गर्मी से बहुत ही जल्द राहत मिल सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में मानसून ने सक्रियता के साथ दस्तक दे दी है। यही नहीं मानसून ने इस बार करीब हफ्तेभर पहले ही दस्तक दे दी है।

6 दिन पहले सक्रिय हुआ मानसून

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मानसून अगले दो से तीन दिनों में पूरे अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूहों, मध्यपूर्व बंगाल की खाड़ी में छा जाएगा। वैसे तो इन क्षेत्रों में मानसून 22 मई के बाद सक्रिय होता है। लेकिन इस बार यह 6 दिन पहले सक्रिय हो गया है।

दक्षिण भारत में क्या स्थिति होगी?

केरल में आमतौर पर मॉनसून 1 जून को दस्तक देता है। लेकिन इस बार मॉनसून के तीन से पांच दिन पहले पहुंचने की उम्मीद है। यानि कि 27 मई से 1 जून तक मानसून यहां दस्तक दें सकता है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. केपी पांडेय ने बताया कि “अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक में कुछ स्थानों पर गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ मानसून पूर्व भारी बारिश होने की उम्मीद है। तमिलनाडु में सोमवार से बुधवार तक और अगले दो दिनों में लक्षद्वीप क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। बुधवार को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश के आसार हैं।”

किस राज्य में कब दस्तक देगा मानसून

तारीख     राज्य/क्षेत्र
26 मई –  बंगाल की खाड़ी
27 मई से एक जून – केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु
5 जून – कर्नाटक, असम, मेघालय
06-10 – जून महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम
11-15 जून – छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड
16-20 जून – पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड
21-25 जून – पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर
26-30 जून – पंजाब, हरियाणा

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : कश्मीर रेंज के आईजी ने की अपील, कहा-कश्मीर छोड़कर न जाए कोई कश्मीरी हिंदू, सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी

ये भी पढ़ें : ज्ञानवापी प्रकरण में अधिवक्ता कमिश्नर पद से हटाए, अब अजय प्रताप और विशाल सिंह को दो दिन में दाखिल करनी होगी सर्वे रिपोर्ट

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT