होम / Weather Update 5 May 2022 : कई राज्यों में मौसम सुहावना, राजस्थान में हीटवेव की संभावना

Weather Update 5 May 2022 : कई राज्यों में मौसम सुहावना, राजस्थान में हीटवेव की संभावना

India News Desk • LAST UPDATED : May 5, 2022, 5:48 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल सहित कई राज्यों में भी बीते दिन हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं ओडिशा सरकार ने अगले चार दिनों में राज्य में चक्रवात को देखते हाई अलर्ट जारी किया है। उधर उत्तर पश्चिमी भारत में 07 मई से और मध्य भारत में 08 मई 2022 से गर्मी की लहर की अलग स्थिति शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों के लिए आगाह किया।

ओडिशा में आने वाले तूफान का नाम असानी

कई राज्यों में मौसम सुहावना राजस्थान में हीटवेव की संभावना

उधर, मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि चक्रवात की स्पष्ट तस्वीर अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, आज सिस्टम डीप डिप्रेशन बन सकता है और छह मई को तूफान आने की संभावना है। श्रीलंका ने इस तूफान का नाम असानी रखा है। इसका अर्थ प्रकोप होता है। इसका असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, झारखंड, उत्तर पूर्व के राज्यों में देखने को मिल सकता है। बीते कुछ सालों से ओडिशा को चक्रवातों का सामना करना पड़ रहा है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

कई राज्यों में मौसम सुहावना राजस्थान में हीटवेव की संभावना

  • अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों और पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश, धूल भरी आंधी, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। उत्तर मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है।

6 और 7 मई को लू की आशंका

कई राज्यों में मौसम सुहावना राजस्थान में हीटवेव की संभावना

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) में मौसम विज्ञान के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने आज कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। हीटवेव को लेकर महापात्र ने कहा ‘उत्तर पश्चिमी भारत पर पश्चिमी विक्षोभ की उपस्थिति के कारण, पिछले 2-3 दिनों में लू में कमी आई है, जबकि दिन के तापमान में गिरावट आई है और यह स्थिति अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
  • हालांकि, यह एक ताजा हीटवेव स्पेल है और यह राजस्थान में शुरू होने की संभावना है। राजस्थान में 6 और 7 मई को गर्मी होगी। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ अन्य हिस्सों में फैल जाएगा। दक्षिण भारत में मौसम के मिजाज को देखते हुए आईएमडी आंध्र प्रदेश ने अगले पांच दिनों के लिए मौसम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यूपी के झांसी में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस पार

वहीं उत्तर प्रदेश में झांसी जिला एक बार फिर से सबसे ज्यादा तापमान वाला जिला रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा अधिक तापमान वाले जिलों में बांदा, कानपुर, वाराणसी, आगरा जैसे जिले शामिल हैं। इन शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : Chardham Yatra 2022: इंतजार खत्म, श्रद्धालुओं को कल से होंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT