होम / उत्तर भारत में कई जगह आसमान में छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत Weather Today 21st April Update

उत्तर भारत में कई जगह आसमान में छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत Weather Today 21st April Update

Vir Singh • LAST UPDATED : April 21, 2022, 12:31 pm IST

संबंधित खबरें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश का अनुमान

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
 Weather Today 21st April Update उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व अधिकतर मैदानी राज्यों में आज मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार बादल छाए हैं और कई जगह हल्की बारिश भी हुई। बारिश व ठंडी हवाएं चलने से पिछले कुछ दिन से पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हरियाणा में अंबाला व आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश का अनुमान है। आज सुबह से दिल्ली में बादल छाए हैं। जिससे भीषण गर्मी से लोगों की राहत मिली है।

हरियाणा व पंजाब में आज और कल हल्की बूंदाबांदी के आसार

Weather Today 21st April Update

मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में आज और कल कुछ स्थानों को हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने कहा है कि 21 अप्रैल को दोनों राज्यों में अधिकांश जगह बादल छाए रहेंगे जिससे मौसम ठंडा बना रहेगा। दोनों राज्यों में मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी के साथ ही हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। चडीगढ़ में भी आज और कल हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश के आसार

Weather Today 21st April Update

देश के और भी कई राज्यों में आज मौसम बदलने का अनुमान है। कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं। स्काईमेट वेदर के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा व चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिन से भीषण गर्मी पड़ रही थी। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड : बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता व दक्षिण से आ रही नम हवाओं के दबाव के चलते आज गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के ऊपरी इलाकों में तेज गरज के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। ऊपरी इलाकों में बिजली भी गिर सकती है। इसी के साथ 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कहीं-कहीं हवाएं 80 किमी प्रति घंट की गति से चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार ऐसे में अलर्ट रहने की भी जरूरत है।

हिमाचल : भी आज और कल बारिश व आंधी का अनुमान

Weather Today 21st April Update

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज व कल हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी चलने की संभावना है। वहीं 23 और 24 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से तापमान फिर बढ़ने का अनुमान है। बुधवार को भी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। मौसम विभाग ने हालांकि राज्य में बुधवार को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया था।

जानिए क्या कहती है स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, कर्नाटक, उत्तरी तटीय आंध्रदेश, तमिलनाडु, केरल, हिमालयी पश्चिम बंगाल व पूर्वी बिहार और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह झारखंड, महाराष्टÑ, एमपी, दक्षिण गुजरात, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। मेघायल, असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में अगले पांच दिन तक बारिश होगी।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Also Read : बारिश की संभावना, मौसम में ठंडक के आसार Haryana and Punjab Weather Update

Also Read : अप्रैल के आखिर तक कई राज्यों में तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ने की आशंका Weather Update 20 April 2022

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT