इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Weather Update): भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में तापमान बढ़ सकता है। इसका कारण यह है कि देश की राजधानी दिल्ली के अलावा बिहार व उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना कम है। बादल रहने का अनुमान है पर बारिश नहीं होगी।
बिहार की राजधानी पटना व राज्य के कुछ जिलों में अगले तीन से चार दिन में हल्की बारिश हो सकती है। यूपी में भी बारिश खत्म होने वाली है। कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे पर तापमान में वृद्धि का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में मौसम साफ रहेगा और कल तक कई जिलों में बादल व हल्की बारिश भी हो सकती है।
हाल ही में हुई बारिश से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तापमान में गिरावट से प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। बादल छाए रहने के साथ आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 29 मई को 41 डिग्री तक जा सकता है। माह के अंत तक तापमान छह डिग्री बढ़ सकता है।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में हवाएं चलने के आसार हैं। इन राज्यों के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी जारी रहेगी। उधर पूर्वोत्तर में बारिश अब कुछ कम हो गई है। सिक्किम व बंगाल पांच में कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : खराब मौसम के कारण रोकी केदारनाथ यात्रा