इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Weather Update पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम तक हिमपात शुरू होगा।
कश्मीर के मैदानी इलाकों में दो से तीन इंच जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में छह से सात इंच बर्फ गिरने के आसार हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। दोनों ही प्रदेशों में ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और मैदानों में बारिश की संभावना है। इससे उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।
चक्रवात ‘जवाद’ कमजोर होकर उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने से देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। यह धीरे धीरे पश्चिम बंगाल तट की ओर उत्तर एवं उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा।
इसके कारण पहले ही उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, हावड़ा और पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के तटीय क्षेत्रों और पूर्व वर्द्धमान के कुछ हिस्सों समेत दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का पूवार्नुमान है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। (Weather Update)
Read More :Weather Update दिल्ली में आज बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड
Read More : Cyclone Update जवाद की चेतावनी के चलते आंध्र, ओडिशा और बंगाल में अलर्ट