होम / भीषण गर्मी से बेहाल उत्तर भारत, असम, कर्नाटक व केरल में बारिश का कहर

भीषण गर्मी से बेहाल उत्तर भारत, असम, कर्नाटक व केरल में बारिश का कहर

India News Desk • LAST UPDATED : May 19, 2022, 9:38 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: (Weather Update)। उत्तर भारत में जहां एक बार फिर भीषण गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं, वहीं असम, केरल और कर्नाटक में बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह बाधित हो गया है। उत्तर भारत के पंजाब, हरियाण व देश की राजधानी दिल्ली आदि में तापमान 45 डिग्री को छूने वाला है और अभी राहत के आसार नहीं हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की संभावना है।

उत्तराखंड और यूपी में आज ऐसा रहेगा मौसम

आने वाले 24 घंटों में उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने यह जानकारी दी है। उधर यूपी में गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है।

हिमाचल में आज मौसम साफ, कल से बारिश के आसार

हिमाचल मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में आज मौसम साफ रहेगा। इससे गर्मी में इजाफा होने का अनुमान है। कल मौसम एक बार फिर करवट लेगा। इस दौरान कई जगह ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। दो दिन पहले भी राज्य में कई जगह बारिश हुई थी जिससे गर्मी से राहत मिली थी।

केरल में 4 दिन तक भारी बारिश, बाढ़ व भूस्खलन से असम के लाखों लोग प्रभावित

Weather Update - Heavy Rain In Assam - Karnataka - Kerala
People Moving in Flood water In Assam

मौसम विभाग ने केरल के लिए अगले चार दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। केरल सरकार ने इसके मद्देनजर एक आपात बैठक कर हालात से निपटने की रणनीति पर चर्चा की है। असम में भी अब भी बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य के लगभग 20 जिलों के 1.97 लाख लोग प्रभावित हैं। इस वर्ष की पहली बाढ़ के कारण 46 राजस्व मंडलों के 652 गांव प्रभावित हुए हैं। 16,645.61 हेक्टेयर फसल भूमि बर्बाद हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

दक्षिण भारत में इन राज्यों में है बारिश का अनुमान

Weather Update - Heavy Rain In Assam - Karnataka - Kerala
A Car stranded in Flood in Kerala

स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज भी मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। पश्चिम असम और सिक्किम के भी कुछ इलाकों में यही स्थिति रहने की संभावना है। लक्षद्वीप व रायसलीमा में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इन जगहों पर कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों व उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ व पूर्वी बिहार में कई जगह हल्की बारिश का अनुमान है। इसी तरह ओडिशा, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश गंगीय पश्चिम बंगाल और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे धंसा, रास्ते में फंसे लगभग 4000 यात्री

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Tags:

लेटेस्ट खबरें

Everest Masala: एवरेस्ट मसाले को लगा झटका, खतरनाक केमिकल मिलने पर सिंगापुर में बैन- indianews
प्लास्टिक सर्जरी नहीं Rajkummar Rao ने करवाए थे चिन फिलर्स, सबसे सामने कबुली बात -Indianews
Doordarshan: दूरदर्शन Logo के कलर में हुआ बदलाव, मचा बवाल, विपक्ष ने भी उठाया सवाल
Lawrence Bishnoi: बड़ी वारदात को अंजाम देगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग! मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया हैरान कर देने वाला कॉल-Indianews 
Ajay Devgn ने बेटी Nysa की खास तस्वीर की शेयर, प्यार भरे नोट के साथ किया बर्थडे विश – Indianews
NATO: क्या हम वास्तव में सहयोगी हैं! यूक्रेन के ज़ेलेंस्की ने कही ये बड़ी बात-Indianews 
लारिसा बोन्सी नहीं ये हैं Aryan Khan की गर्लफ्रेंड, रेस्तरां जाते हैं बंद करवा देते हैं CCTV -Indianews