होम / Weather Updates दिल्ली में ठंड का कहर, आठ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी

Weather Updates दिल्ली में ठंड का कहर, आठ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी

India News Editor • LAST UPDATED : January 2, 2022, 12:28 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Weather Updates : नए साल के बाद मौसल भी बदला नजर आ रहा है। पहाड़ी इलाकों हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर का अनुमान जताया जा रहा है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूवार्नुमान में जताया है कि आने वाले तीन दिनों में शीतलहर का असर तो कम होगा। लेकिन बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए दिल्ली समेत आठ राज्यों में शीतलहर की आशंका जताई है। दिल्ली के अलावा इन आठ राज्यों में , पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

तापमान गिरने से गई शीतलहर की घोषणा (Weather Updates)

मौसम विभाग ने तापमान गिरने से मैदानी इलाकों में शीतलहर की घोषणा कर दी है। वहीं यह भी अनुमान जताया है कि अगले 4-5 दिनों में पूर्वी भारत में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं आने वाले 3-4 दिनों में गुजरात में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्र यानि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख 4-7 जनवरी के बीच बर्फबारी हो सकती है। जिससे मैदानी क्षेत्र में ठंड बढ़ सकती है।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश (Weather Updates)

स्काईमेट वेदर के अनुसार आज लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तराखंड के भी कुछ हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जाताई जा रही है। इसके साथ ही तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भी मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु में भी इसी तरह का अनुमान है। वहां भी कुछ इलकों में हल्की बारिश की आशंका है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी में ठंड से बचने के लिए लिया जा रहा आग का सहारा (Weather Updates)

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीत लहर का कहर देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए हम कूड़े और लकड़ियां जलाकर आग तापते हैं। यही ठंड से बचने का एक सहारा है। इस ठंड के चलते हमें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read : Weather North India Cold Wave बफीर्ली हवाओं ने बढ़ाई कंपकपी, तीन जनवरी तक शीतलहर

Connect With Us: Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ
Shamita Shetty ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट, स्केचिंग करते वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ
UP Board Results 2024: यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा और 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट- Indianews
Surbhi Jain ने 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, डिम्बग्रंथि कैंसर से जूझ रही थी फैशन इन्फ्लूएंसर-Indianews
IPL 2024: शानदार फॉर्म के बावजूद उपरी क्रम में बल्लेबाजी क्यों नहीं करते हैं MS Dhoni? CSK के कोच का खुलासा
IPL 2024: वापसी के बाद पहली बार दिल्ली के घरेलू मैदान में उतरेंगे ऋषभ पंत, देखें पंत का इमोशनल वीडियो