होम / Youth Festival 2022 पीएम ने पुडुचेरी में 25वें युवा महोत्सव का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया उद्घाटन

Youth Festival 2022 पीएम ने पुडुचेरी में 25वें युवा महोत्सव का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया उद्घाटन

Sameer Saini • LAST UPDATED : January 12, 2022, 1:03 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Youth Festival 2022 स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में 25वें युवा महोत्सव का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत के पास दो असीम ताकत डेमोग्राफी व दूसरी डेमोक्रेसी है। उन्होंने कहा कि जिस देश के पास जितनी युवा शक्ति होती है, उसकी क्षमताओं को उतना ही व्यापक माना जाता है।

भारत के युवा में टेक्नालॉजी का चार्म (Youth Festival 2022)

प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के युवा में टेक्नालॉजी का चार्म है तो लोकतंत्र की चेतना भी है। भारत आज जो कहता है, दुनिया उसे आने वाले कल की आवाज मानती है। पीएम ने पुन: कहा कि 2022 भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती भी है। आज भारत के पास 50 हजार से अधिक स्टार्टअप्स का मजबूत इकोसिस्टम भी मौजूद है।

महर्षि अरबिंदो और सुब्रमण्यम भारती को नमन (Youth Festival 2022)

पीएम ने कहा कि हम इसी वर्ष अरबिंदो की 150वीं जयंती मना रहे हैं और इस वर्ष महाकवि सुब्रमण्य भारती की भी 100वीं पुण्यतिथि है। उन्होंने कहा कि इन दोनों का पुडुचेरी से हमेशा खास रिश्ता रहा है। वहीं इससे पहले पीएम ने अपने ट्वीट में कहा, ‘मैं महान स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जीवन हमेशा राष्ट्रीय उत्थान के लिए समर्पित रहा।

Youth Festival 2022

Also Read : PM Modi Security Breach Case पीएम सुरक्षा चूक के संबंध में पांच सदस्यीय समिति गठित

Also Read : Finance Ministry Statement 15 मार्च तक भर सकेंगे इनकम टैक्स रिटर्न

Connect With Us : Twitter | Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT