<

20 साल की उम्र में बिना एक रुपया लगाए लाखों की कमाई, जानिए कौन-सा है ये अनोखा बिजनेस

Unique Business: कहते हैं पैसा कमाने के लिए आपके अंदर कड़ी मेहनत की लगन और अच्छा प्लान होना चाहिए. इसके लिए आपकी उम्र मायने नहीं रखती है. हाल ही में एक 20 वर्षीय युवा ने कुछ ऐसा किया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

आपको यह सुनने में भले ही अजीब लग सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सच है. एक युवा लड़के ने ऐसा व्यापार शुरू किया है, जिसे लोग पहले मजाक समझते थे, लेकिन आज वही काम उसकी लाखों की कमाई का जरिया बन गया है. जी हां, कनाडा में रहने वाले एक 20 वर्षीय लड़के ने बिना एक रुपये खर्च किए लाखों रुपये का बिजनेस कर लिया. जानिए इसके बारे में सबकुछ. 

क्या है बिजनेस?

कनाडा के चिलिवैक में रहने वाला एक युवक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस युवक ने साल 2025 में अपना पूप (मल) दान करके करीब 3.4 लाख रुपये कमाए हैं. उसके इस अनुभव के सामने आने के बाद लोग मल माइक्रोबायोटा ट्रांसप्लांट (FMT) और इससे जुड़े बढ़ते बाजार के बारे में जानने लगे हैं. करीब 20 साल का यह युवक कहता है कि उसके परिवार ने हमेशा उसका साथ दिया. खास तौर पर इसलिए क्योंकि यह प्रक्रिया उन मरीजों के इलाज में मदद करती है, जो गंभीर आंतों के संक्रमण से जूझ रहे होते हैं. 

कंपनी करती है सहयोग

युवक एक FMT कंपनी से जुड़ा हुआ है. कंपनी उसे खास कंटेनर देती है, जिनमें वह अपने पूप सैंपल जमा करता है. इसके बाद इन सैंपल्स को एक विशेष फ्रिज में रखा जाता है. तय समय पर कंपनी इन्हें इकट्ठा करके जांच और प्रोसेस करती है, फिर जरूरतमंद मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है. एफएमटी यानी मल माइक्रोबायोटा ट्रांसप्लांट एक जीवन रक्षक इलाज माना जाता है. इसमें स्वस्थ व्यक्ति के मल को एक ऐसे मरीज की बड़ी आंत में डाला जाता है, जो क्लोस्ट्रिडियोइड्स डिफिसाइल नाम के संक्रमण से पीड़ित होता है. इस बीमारी में मरीज को तेज दस्त, पेट दर्द, बुखार और उल्टी जैसी परेशानियां होती हैं. यह इलाज आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को दोबारा बढ़ाने में मदद करता है और काफी असरदार माना जाता है.

400 से ज्यादा मरीज हो चुके हैं ठीक

युवक ने बताया कि पिछले साल उसने कुल 149 बार मल दान किया. हर एक सैंपल के लिए उसे 25 डॉलर (करीब 2,300 रुपये) मिले. उसके दान की वजह से 400 से ज्यादा मरीज इस गंभीर संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. बताया जाता है कि मल का एक सैंपल करीब तीन मरीजों के इलाज में काम आ सकता है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं

इस खबर के सामने आते ही नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ यूजर्स इसे बहुत अच्छा बता रहे हैं. वहीं कुछ इसे बेहद बेकार और गंदा कह रहे हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

सोने और चांदी के इंपोर्ट पर बैन, सरकार ने क्यों लिया फैसला? हैरान करने वाली है पीछे की वजह

India Gold Jewellery Import Ban:इस फैसले के बाद, सभी सोने, चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के…

Last Updated: April 2, 2026 08:32:17 IST

इस बार तो हद हो गई…हार के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के साथ की ये हरकत

Rishabh Pant: बुधवार (01 अप्रैल, 2026) को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स…

Last Updated: April 2, 2026 08:23:43 IST

Jharkand Crime: मां बनी हैवान! बेटे की जिंदगी के लिए दे डाली बेटी की बलि, फिर खून से की पूजा अर्चना

Jharkand: झारखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, झारखंड…

Last Updated: April 2, 2026 08:01:49 IST

Indonesia Earthquake: भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 7.4 तीव्रता से कांपी धरती; पूरे देश में मचा हड़कंप

Indonesia Earthquake: यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि गुरुवार का भूकंप, जिसकी शुरुआत…

Last Updated: April 2, 2026 07:43:49 IST

Donald Trump On US-Iran War: क्या खत्म हो गई ईरान-अमेरिका की जंग? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा एलान

Donald Trump: ईरान इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष और जंग ने पूरी…

Last Updated: April 2, 2026 07:22:56 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का जानिए कब आएंगे नतीजे? ऐसे कर पाएंगे आसानी से चेक

CBSE Board Class 10th Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं…

Last Updated: April 2, 2026 06:59:34 IST