<

DU Viral Video: बीच सड़क नाक रगड़ता रहा प्रेमी, फिर भी नहीं पिघला दिल; लड़की ने सरेआम लात मारकर किया दूर

Viral Video: दिल्ली यूनिवर्सिटी की इस घटना ने सबको झकझोर दिया है. प्यार में एक युवक ने सरेआम जूतों पर नाक रगड़ी, पर बदले में उसे मिलीं लातें। क्या रिश्तों में आत्मसम्मान खोना सही है? एक्सपर्ट राय की राय यहां पढ़ें

Boy Rubbing Nose on Shoes: दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस से सामने आए एक घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक युवक अपनी कथित पार्टनर को मनाने के लिए आत्मसम्मान की सारी हदें पार करते हुए उसके जूतों पर नाक रगड़ता नजर आ रहा है. हालांकि, बदले में उसे लातों और ज़िल्लत के सिवा कुछ नहीं मिला. यह घटना सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है, जिससे लोग हैरान हैं कि कोई प्यार के नाम पर इतना नीचे कैसे गिर सकता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बॉयफ्रेंड बार-बार अपनी गर्लफ्रेंड के पैरों में झुककर माफ़ी माँग रहा है; फिर भी, वह न केवल उसे माफ़ करने से इनकार कर देती है, बल्कि उसे लात मारकर दूर भी हटा देती है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी की घटना

बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर हुई, जहाँ कई छात्र पास खड़े होकर यह तमाशा देख रहे थे. वीडियो की शुरुआत में, बॉयफ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड के सामने घुटनों के बल बैठकर मिन्नतें करते हुए देखा जा सकता है. उसके जूतों पर अपनी नाक रगड़ते हुए वह कहता है, ‘मैं सॉरी कह रहा हूँ.’ हालाँकि, उसकी कथित गर्लफ्रेंड उसकी बेबसी को महज नाटक बताकर नजरअंदाज कर देती है. वह ज़ोर देकर कहती है कि किसी भी हाल में वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती और यह भी कहती है कि वह बस खुद को ज़लील कर रहा है.

गर्लफ्रेंड ने मारी लात

इसके बाद जो फ्रेम में दिखता है, वह किसी को भी चौंका देगा. वीडियो में दिखता है कि अपना गुस्सा निकालने के बाद, गर्लफ्रेंड पूरी ताकत से बॉयफ्रेंड की छाती पर ज़ोरदार लात मारती है. नतीजतन, बॉयफ्रेंड ज़मीन पर गिर जाता है.

क्या रिश्तों में आत्मसम्मान खोना सही है?

विशेषज्ञों की मानें तो प्यार कभी भी आपको खुद की नजरों में गिराने का सौदा नहीं होना चाहिए. किसी को खोने के डर में खुद का वजूद मिटा देना यह बताते हैं कि वह रिश्ता भरोसे पर नहीं बल्कि मानसिक बेबसी पर टिका है. हकीकत तो यह है कि जहाँ सम्मान खत्म हो जाता है, वहां प्यार की गुंजाइश भी नहीं बचती; क्योंकि जो इंसान खुद की कद्र नहीं कर सकता, वह दूसरों से सम्मान की उम्मीद नहीं रख सकता. एक स्वस्थ रिश्ता वह है जो आपको एक बेहतर इंसान बनाए, न कि वह जो आपको अपनी गरिमा की बलि देने पर मजबूर कर दे. 

Disclaimer: हम यहां पर साफ कर दें कि  India News इस वीडियो की प्रामाणिकता की किसी भी रूप में पुष्टि नहीं करता है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

नेपाल में गुटखा प्रेमियों की निकली हेकड़ी, स्थानीय नागरिक के कड़े रुख के आगे पानी डालकर साफ करनी पड़ी अपनी ही ‘पिंचकारी’!

नेपाल के एक स्थानीय नागरिक ने कुछ भारतीय पुरुषों को सड़क पर गुटखा थूकते हुए…

Last Updated: April 8, 2026 19:42:53 IST

Khallari Mata Mandir: छत्तीसगढ़ का चमत्कारी मंदिर, जहां निसंतान दंपती को मिलता है संतान सुख, यहीं हुआ था हुआ था भीम और हिडिंबा का विवाह

Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्‍लारी माता मंदिर के बारे में…

Last Updated: April 8, 2026 19:34:38 IST

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…

Last Updated: April 8, 2026 19:33:03 IST

OnePlus: Nord 6 आया नए फीचर्स के साथ, Nord 5 से कितना है बेहतर, या सिर्फ मामूली बदलाव

OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 में 165Hz डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:45 IST

इस पवित्र धाम में स्नान करने से नहीं होती अकाल मृत्यु? सूर्यदेव की पुत्री से जुड़ा रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

Yamunotri Dham: देश में कई ऐसे पवित्र तीर्थस्थल हैं, जहां पूजा-अर्चना करने से पुण्य की…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:16 IST