<

₹7.5 करोड़ के मालिक हैं फिर भी मांगते हैं भीख, दुनिया के सबसे अमीर भिखारी हैं भारत जैन

भारत जैन को दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कहा जाता है, जिसकी संपत्ति 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई है. गरीबी में जन्मा यह व्यक्ति आज भी भिखारी बनकर रोज 2,000 से 2,500 रुपये कमाता है.

मुंबई की चहल-पहल भरी सड़कों पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और आजाद मैदान के बीच एक ऐसा शख्स रहता है जो भिखारी बनकर भी करोड़पति है. 

भारत जैन को दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कहा जाता है, जिसकी संपत्ति 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई है. गरीबी में जन्मा यह व्यक्ति आज भी भिखारी बनकर रोज 2,000 से 2,500 रुपये कमाता है.

गरीबी से निकले भारत जैन का सफर

भारत जैन का जन्म आर्थिक तंगी में गुजर रहे एक परिवार में हुआ था. शिक्षा का अवसर न मिलने के कारण उन्हें बचपन से ही भिखारी बनना पड़ा. परिवार को भूखे न सोने देने के लिए उन्होंने यह पेशा अपनाया. 40 वर्षों से मुंबई की सड़कों पर भीख मांग रहे भारत ने कड़ी मेहनत से अपने परिवार का जीवन स्तर बदल दिया.

संपत्ति और निवेश का साम्राज्य

दिनभर 10-12 घंटे बिना रुके भीख मांगने से भारत को महीने में 60,000 से 75,000 रुपये की आय होती है. इस पैसे का उन्होंने बुद्धिमानी से निवेश किया. मुंबई में उनके नाम दो फ्लैट हैं जिनकी कीमत 1.4 करोड़ रुपये है. इसके अलावा ठाणे में उनकी दो दुकानें हैं जो 30,000 रुपये मासिक किराया देती हैं. उनका परिवार स्टेशनरी की दुकान चलाता है, जिससे ठीकठाक कमाई हो जाती है. 

परिवार को मिली नई जिंदगी

भारत की पत्नी, दो बेटे, पिता और भाई उनके फ्लैट में सुखी जीवन जीते हैं. बेटों ने नामी कॉन्वेंट स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है. भारत के संघर्ष ने परिवार का जीवन बदल दिया. परिवार बार-बार कहता है कि अब भिखारी बनना छोड़ दें, लेकिन भारत अपनी आदत नहीं छोड़ते. उन्हें भीख मांगने में अब भी आनंद मिलता है. भारत के भाई भी कहते हैं कि भाई को अब आराम करना चाहिए, लेकिन वे मानते ही नहीं. भारत का मानना है कि यह उनकी पहचान है.

भारत का भिखारी उद्योग

भारत अकेले ऐसे भिखारी नहीं हैं, जो इतने अमीर हैं. कोलकाता की भिखारी लक्ष्मी दास का नेटवर्थ 1 करोड़ रुपये है. वहीं नाला सोपारा के कृष्णा कुमार गीते का 7 लाख का कमरा है. भारत में 4 लाख से अधिक पेशेवर भिखारी हैं. पश्चिम बंगाल में 81,000 भिखारी हैं, उसके बाद उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश  ज्यादा भिखारी हैं. इस उद्योग का मूल्य 1.5 लाख करोड़ रुपये आंका गया है. कई भिखारी नौकरी करने वालों से ज्यादा कमाते हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला नाकाम! स्पेशल सेल और मुंबई ATS ने संदिग्धों को दबोचा, जैश-ए-मोहम्मद से मिला कनेक्शन

Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…

Last Updated: April 5, 2026 21:31:13 IST

Viral Video: बीच सड़क पर स्कॉर्पियो से ‘कुश्ती’ लड़ने लगे दो दोस्त, आधे घंटे तक मचाया तांडव! वीडियो वायरल

Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…

Last Updated: April 5, 2026 21:18:29 IST

Delhi Water Crisis: दिल्ली के लाखों घरों में 48 घंटे नहीं आएगा पानी, चेक कर लें अपने इलाके

Delhi Water Crisis April 6 and 7: 'एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम' की वजह से सोमवार (6…

Last Updated: April 5, 2026 20:57:01 IST

‘वड़ा पाव गर्ल’ की आंखें हुईं नम, पति पर बेवफाई का लगाया आरोप, शेयर किया दर्द

हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने एक पोडकास्ट में अपने पति युगम के साथ अपने…

Last Updated: April 5, 2026 20:53:52 IST

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…

Last Updated: April 5, 2026 20:27:57 IST