<

नमक चाटने के लिए पहाड़ों पर चढ़ जाती है ये अद्भुत बकरी, खड़ी दीवारों पर भी हो जाती हैं सीधी खड़ी

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसी बकरी पाई जाती है, जो पहाड़ों पर सीधे खड़ी हो जाती है. वो बिना किसी ग्रिप और सपोर्ट के सीधी दीवार पर चढ़ जाती है. ये प्राकृतिक अजूबों में से एक मानी जाती है.

Alpine Ibex or Mountain Goat: आपने कभी न कभी अलग-अलग प्रजातियों की बकरियों को देखा होगा, जो जमीन पर रहती हैं और घास-फूस खाती हैं. हालांकि आज हम आपको एक ऐसी बकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ जाती हैं. वे सीधी-सीधी दीवारों और बिना सपोर्ट वाले पहाड़ों पर भी चढ़ जाती है. पहाड़ों पर चढ़ने का इसका कारण ये होता है कि ये नमक यानी मिनरल सॉल्ट चाटने के लिए चट्टानों या बांधों पर चढ़ जाती है. इस बकरी को अल्पाइन आइबेक्स (Alpine Ibex) या माउंटेन गोट (Mountain Goat) कहा जाता है. आइए जानते हैं इनके बारे में कुछ रोचक तथ्य.

क्यों पहाड़ों और बांधों पर चढ़ती हैं बकरियां

अल्पाइन आइबेक्स यानी माउंटेन गोट खनिजों की तलाश में पहाड़ों की ऊंची दीवारों पर चढ़ती हैं. इन खनिजों में विशेष नमक होता है. इस नमक में सोडियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो इनके शरीर के लिए जरूरी होते हैं. ये पोषक तत्व उनकी शाकाहारी डाइट में कम होता है. इसकी आपूर्ति के लिए वे विशेष नमक की तलाश में पहाड़ों की ऊपरी चट्टानों तक जाती हैं. 

कैसे पहाड़ों पर चढ़ती हैं बकरियां

ये बकरियां पहाड़ी इलाकों में पाई जाती हैं. इटली जैसे देशों में ये लगभग 160 फीट ऊंची बांधों की दीवारों पर सीधी खड़ी हो जाती हैं. कहा जाता है कि ऐसा करने के लिए इनके पास विशेष खुर होते हैं. इनके खुरों के नीचे नरम और रबर जैसे पैड होते हैं. ये उन्हें चट्टानों पर ग्रिप बनाने में मदद करते हैं. उनके खुरों के बाहरी किनारे सख्त होते हैं, जो उन्हें पैरों को छोटे-छोटे छेदों में फंसाने में मदद करते हैं. पहाड़ों पर चढ़ती हुई बकरियों को लोगों ने बहुत कम देखा होगा. ये प्रकृति के सबसे अद्भुत दृश्यों में से एक माना जाता है, जहां ये जानवर गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देते हुए अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पहाड़ों पर सीधे चढ़ जाते हैं. ये दीवारों पर भी सीधे खड़े हो जाते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Radhika Merchant Anant Ambani Kiss: बर्थडे गिफ्ट! अनंत अंबानी को भरी महफिल में पत्नी राधिका ने दी Kiss

Anant Ambani Kiss: अनंत अंबानी के बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर लगातार अंबानी…

Last Updated: April 10, 2026 14:52:06 IST

Eggless Cake Recipe: बिना अंडे के केक नहीं बनता सॉफ्ट? इस तरह से बनाएंगे तो हमेशा स्पंजी बनेंगे केक

Cake Recipe: अगर आप वेजीटेरियन हैं और बेकिंग के शौकीन हैं तो एगलेस केक बनाना…

Last Updated: April 10, 2026 14:51:48 IST

Kisan e-Mitra: PM Kisan की अगली किस्त से लेकर फसल बीमा तक, ‘किसान ई-मित्र’ देगा हर सवाल का सटीक जवाब

Kisan e-Mitra AI Chatbot: अभी तक किसानों को बीमा, लोन, सब्सिडी और योजनाओं से जुड़ी…

Last Updated: April 10, 2026 14:45:58 IST

बस 100 रुपये और लाखों आपकी जेब में! आधे दाम पर मिल रहे ब्लूचिप स्टॉक्स, फटाफट करें निवेश

Stocks Under 100 Rupees India: अगर आप भी फायदेमंद ब्लू चिप स्टॉक खरीदना चाह रहे…

Last Updated: April 10, 2026 14:32:54 IST

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह तो झांकी थे, भुवी अभी बाकी हैं! वैभव के लिए ‘काल’ बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार?

Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: April 10, 2026 14:24:21 IST

लड़कियों के प्राइवेट पार्ट में खुजली कब होती है? कहीं ये 6 गंदी आदतें तो जिम्मेदार नहीं, ऐसे करें बचाव

Vaginal Itching Cause: गर्मी का मौसम अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है. इस…

Last Updated: April 10, 2026 14:07:45 IST