<

Optical Illusion Challenge: किसी को दिख रहा नीला, किसी को हरा! जानिए आपकी नजर क्या कहती है

Optical Illusion: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर वायरल हो रही है, इस तस्वीर को देखकर कुछ लोगों को नीला और ग्रे रंग दिखाई देता है, जबकि कुछ लोगों को वही तस्वीर हरे और पीले रंग में नजर आती है

Optical Illusion: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर वायरल हो रही है, इस तस्वीर को देखकर कुछ लोगों को नीला और ग्रे रंग दिखाई देता है, जबकि कुछ लोगों को वही तस्वीर हरे और पीले रंग में नजर आती है. दिलचस्प बात यह है कि कुछ लोगों को तो स्क्रीन की ब्राइटनेस या एंगल बदलने पर रंग बदलते हुए भी दिखाई देते हैं.

यह सवाल हर किसी के मन में आता है कि एक ही तस्वीर अलग-अलग लोगों को अलग रंगों में क्यों नजर आती है. विशेषज्ञों के अनुसार, इसका जवाब हमारी आंखों में नहीं बल्कि हमारे दिमाग में छिपा है. दरअसल, हमारा ब्रेन हमेशा रोशनी, आसपास के रंग और अनुभव के आधार पर तस्वीर को समझने की कोशिश करता है.जब दिमाग को लगता है कि तस्वीर पर छाया है, तो वह रंगों को हल्का कर देता है. वहीं अगर उसे तेज रोशनी का अहसास होता है, तो रंग ज्यादा गहरे या अलग दिखाई देने लगते हैं. यही कारण है कि हर व्यक्ति की नजर में रंग बदल जाते हैं.

वातावरण और अनुभव का भी होता है असर

हम जिस माहौल में रहते हैं, उसका भी हमारी देखने की क्षमता पर असर पड़ता है. रिसर्च बताती है कि जो लोग शहरी माहौल में रहते हैं, वे ऑप्टिकल इल्यूजन से ज्यादा प्रभावित होते हैं. वहीं प्राकृतिक वातावरण में रहने वाले लोग इन भ्रमों से कम प्रभावित होते हैं.इसका मतलब साफ है कि हमारा दिमाग अपने अनुभवों के आधार पर चीजों को अलग तरीके से समझता है.

हर व्यक्ति की नजर होती है अलग

हर इंसान की आंखों और देखने का तरीका अलग होता है. आपकी उम्र, नजर की क्षमता, मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन, यहां तक कि आपकी एकाग्रता भी यह तय करती है कि आपको कौन सा रंग दिखाई देगा. यही वजह है कि लोग इस तस्वीर को लेकर एकमत नहीं हो पाते.

क्यों खास होती हैं ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन?

ऐसी तस्वीरें सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होतीं, बल्कि ये हमें यह समझने में मदद करती हैं कि हम जो देखते हैं, वह हमेशा पूरी सच्चाई नहीं होती. हमारा दिमाग कई बार अधूरी जानकारी को खुद पूरा करता है और उसी के आधार पर हमें चीजें दिखती हैं.इसी वजह से ये इल्यूजन लोगों के बीच बहस भी छेड़ देते हैं और हमें सोचने पर मजबूर करते हैं कि सच में हम दुनिया को कैसे देखते हैं.

आप कौन सा रंग देख रहे हैं?

अब आप खुद इस तस्वीर को ध्यान से देखें. स्क्रीन की ब्राइटनेस बदलकर देखें, थोड़ा दूर जाकर देखें या एंगल बदलें. हो सकता है आपको भी रंग बदलते हुए नजर आएं.असल में यह तस्वीर नहीं बदलती, बल्कि हमारा दिमाग उसे अलग-अलग तरीके से समझता है. यही इस ऑप्टिकल इल्यूजन का सबसे बड़ा रहस्य है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST

Bold Scenes: नहीं थी कोई हिचक! जब इन अभिनेत्रियों ने परदे पर तोड़ीं थीं सारी सीमाएं, बोल्ड सीन्स ने मचाया था हंगामा

Hollywood Actresses Bold Scenes: सिनेमा की वो बेबाक अभिनेत्रियां, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड…

Last Updated: March 24, 2026 20:00:44 IST

अप्रैल की इस तारीख को बन रहा राजयोग! शुक्र और चंद्रमा की युति से होगा निर्माण, चमकेंगी ये 3 राशियां

Vaibhav Lakshmi Rajyog 2026: अगले माह यानी अप्रैल में एक बहुत ही शक्तिशाली योग बनने…

Last Updated: March 24, 2026 19:55:07 IST

IPL 2026 से पहले BCCI की बड़ी बैठक, सभी कप्तान होंगें शामिल, 25 मार्च की मीटिंग में क्या क्या होगा?

BCCI Schedule Meeting Ahead of IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बुधवार, 25 मार्च…

Last Updated: March 24, 2026 19:32:30 IST