<

Viral Video: नहर किनारे रील बना रहे थे लड़के, अचानक बन गए बतख; सरेआम कांड होते देख लोगों ने भी पकड़ लिया सिर!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का है. यहां कुछ लड़के नहर पर वीडियो बनाने के लिए पहुंचे थे, जो पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील्स बनाने का जुनून युवाओं पर इस कदर हावी है कि कई बार वे अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां नहर के बंधे पर नहाने और रील बनाने पहुंचे करीब आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ही ‘डक वॉक’ कराई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक नहर के बंधे पर पहुंचकर नहाने के साथ-साथ सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील बना रहे थे. बताया जा रहा है कि इस दौरान वे अपनी जान की परवाह किए बिना पानी के आसपास खतरनाक तरीके से वीडियो शूट कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस की नजर युवकों पर पड़ी और पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया.

पुलिस ने कराई डक वॉक

पुलिस ने युवकों को मौके पर ही सबक सिखाने के लिए ‘डक वॉक’ कराई. वायरल वीडियो में कुछ युवक झुककर डक वॉक करते नजर आ रहे हैं. वहीं आसपास पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने युवकों को इस तरह के खतरनाक स्टंट और रील बनाने से बचने की हिदायत दी. साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर वे दोबारा ऐसी हरकत करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि देश में अब 2014 से अप्रैल 2021 के बीच भारत में रील्स और सेल्फी लेते हुए 153 मौतें हुई थीं. इनमें से 118 मौतें सेल्फी या रील के दौरान गिरने और फिर डूबने के कारण हुईं. वहीं 2021 के बाद भी लगभग कई लोगों के मरने की खबरें सामने आ चुकी हैं.

रील के चक्कर में जा चुकी हैं कई जानें

बताया जा रहा है कि जिस जगह युवक रील बनाने पहुंचे थे, वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. नहर में नहाने और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के दौरान कई युवकों की जान जा चुकी है. इसके बावजूद युवा लगातार ऐसे जोखिम भरे वीडियो बनाने के लिए नहर और उसके आसपास पहुंच रहे हैं. पुलिस का कहना है कि युवाओं को अपनी जान की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए. सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की लोकप्रियता हासिल करने के लिए जान जोखिम में डालना किसी भी लिहाज से समझदारी नहीं है. पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग युवकों की ‘डक वॉक’ पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST