<

पहली बार हेलिकॉप्टर में बैठे माता-पिता का रिएक्शन वायरल, यूट्यूबर का सरप्राइज वीडियो देखकर लोग बोले-‘दिल जीत लिया’

Viral Video: एक भारतीय यूट्यूबर ने अपने माता-पिता को उनके जीवन का पहला हेलिकॉप्टर राइड दिलाकर इंटरनेट पर लोगों के दिलों को छू लिया. धर्मेंद्र बिलोटिया ने यह खूबसूरत पल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में वह अपनी मां और पिता के बीच खड़े नजर आते हैं और पीछे हेलिकॉप्टर दिखाई देता है.

Viral Video: इस वीडियो की शुरुआत में धर्मेंद्र अपने माता-पिता से पूछते हैं कि हेलिकॉप्टर राइड कैसा लगा. उनके माता-पिता शांत और सरल अंदाज में जवाब देते हैं, ‘अच्छा लगा’, लेकिन उनकी आंखों में झलकती मासूम खुशी और उत्साह साफ़ दिखाई देता है. इस शांत प्रतिक्रिया में छुपी मासूमियत और सच्ची खुशी ने वीडियो को और भी भावपूर्ण बना दिया.

इसके बाद वीडियो में हेलिकॉप्टर में बैठे होने  का सीन दिखाई देता है. माता-पिता हेलिकॉप्टर के अंदर बैठे हुए आस-पास के नजारों को देख रोमांचित नजर आते हैं. नीचे से ऊपर उठते हुए उन्हें खुले आसमान, हरे-भरे मैदान दिखाई देते हैं. हर बार कैमरा उनके चेहरे पर झलकती खुशी और हैरानी को कैप्चर करता है.

शानदार सरप्राइज

इस वीडियो में सबसे खास बात है बेटे गर्व, धर्मेंद्र की नजर में यह सिर्फ एक सवारी नहीं, बल्कि अपने माता-पिता को एक ऐसा अनुभव देना था, जिसकी उन्होंने शायद कभी कल्पना भी नहीं की थी. उनके चेहरे की मुस्कान और आंखों की चमक इस बात का संकेत देती है कि बेटे की कोशिश ने उनके लिए एक यादगार पल बना दिया है.सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तक लाखों लोगों द्वारा देखा और शेयर किया जा चुका है. दर्शक धर्मेंद्र और उनके माता-पिता की खुशी को देखकर भावुक हो गए हैं 

इस वीडियो ने यह भी दिखा दिया कि खुशी हमेशा बड़ी चीजों में नहीं होती. कभी-कभी छोटे-छोटे पल, जैसे कि जीवन में पहली बार हेलिकॉप्टर की सवारी, हमें सबसे ज्यादा आनंद और संतोष दे सकते हैं. धर्मेंद्र के माता-पिता की मासूम मुस्कान और उनका सुकून यही संदेश देती है कि असली खुशी देने और पाने में ही छुपी होती है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Today Weather: क्या अप्रैल में भी मौसम रहेगा खुशनुमा? जानें दिल्ली से लेकर राजस्थान तक का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: अप्रैल शुरू हो गया है, लेकिन मौसम अभी पूरी तरह से स्थिर…

Last Updated: April 2, 2026 06:19:06 IST

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST