Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में बच्चे और कुत्ते के बीच कुछ क्यूट मोमेंट दिखाए गए हैं, जो हर तरफ चर्चा बटोर रहे हैं.
कुत्ते और बच्चे के बीच इमोशनल मोमेंट
Watch Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो बिना कुछ कहे लोगों का दिल जीत लेते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें कुछ छोटे बच्चे और एक कुत्ता नजर आ रहे हैं. इनमें से एक बच्चे और कुत्ते के बीच कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर लोग बच्चे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो में कुत्ता बड़े ही प्यार से बच्चे की पीठ थपथपाकर उससे खाना मांगता है. इसके बाद बच्चा जो करता है, वही इस पूरी क्लिप को खास बना देता है.
वायरल वीडियो में एक सार्वजनिक दावत का नजारा दिखाई देता है. वहां कई लोग खाना खाने में व्यस्त हैं. इसी बीच एक छोटा बच्चा भी बैठकर खाना खा रहा होता है. तभी पीछे से एक कुत्ता उसके पास पहुंच जाता है. कुत्ता न तो भौंकता है और न ही खाने पर झपटता है. इसके बजाय वह बच्चे की पीठ को बार-बार हल्के से थपथपाता है. ऐसा लगता है जैसे वह बड़े प्यार से बच्चे से कुछ खाने के लिए मांग रहा हो.
दोस्ती हो तो ऐसी, जहां बिना बोले भी दिल की बात समझ ली जाए। ❤️ https://t.co/MIeQc1vPst
— Akhilesh Hindustani (@byakhileshyadav) November 4, 2026
कुत्ते की इस हरकत को बच्चा तुरंत समझ जाता है. वह उसकी तरफ ध्यान देता है और बिना किसी नखरे के उसे खाना देने लगता है. बच्चे का यह छोटा सा कदम देखने वालों को काफी पसंद आ रहा है. खास बात यह है कि कुत्ते ने भी अपनी बात कहने के लिए कोई शोर नहीं मचाया बल्कि प्यार से बच्चे का ध्यान खींचा.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने बच्चे की मासूमियत और दयालुता की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा कि असली दोस्ती वही है, जहां बिना बोले भी एक-दूसरे की बात समझ आ जाए. वहीं, दूसरे यूजर ने कुत्तों की वफादारी की तारीफ की. बता दें कि ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इंटरनेट पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है. यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि किसी की मदद करने के लिए बड़े काम करने की जरूरत नहीं होती. कभी-कभी किसी भूखे जानवर के साथ खाना बांटना भी चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी होता है.
Maihar Crime: पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर…
दिवाली से पहले अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं. एक किलो…
Ayushmann Khurrana Threat: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को हाल ही में धमकी मिली है. उन्हें…
IND vs NZ पहले वनडे में भारत की जीत के बाद शुभमन गिल ने विराट…
शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी रही. सेंसेक्स-निफ्टी 5% से ज्यादा चढ़े. जानिए विदेशी…
Narak Chaturdashi 2026 Date: नरक चतुर्दशी 8 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें अभ्यंग स्नान का…