<

विदेश में देसी तड़का, लंदन की गलियों में समोसे बेचती दिखी गोरी महिला, लोगों ने चटनी के साथ लिए चटकारे; वीडियो वायरल

लंदन में समोसा वायरल वीडियो: लंदन की गलियों में एक गोरी महिला गले में टोकरी लटकाए समोसे बेचती दिख रही है. लोग उसके समोसे के इतने दीवाने हैं कि वे बड़े चाव से समोसे खा रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं.

London Street Samosa Video: समोसा एक ऐसी खाने की चीज है, जो बच्चे हो या बूढ़े सब ही चटकारे लेकर खाते है. बिहार और उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में एक पॉपुलर खाना है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लंदन की गलियों में समोसे की कोई खास जगह होगी? जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.
लंदन की गलियों में एक गोरी महिला गले में टोकरी लटकाए समोसे बेचती दिख रही है. लोग उसके समोसे के इतने दीवाने हैं कि वे बड़े चाव से समोसे खा रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया?

वायरल वीडियो में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @biharisamosa.uk से शेयर किया गया है, जिसमें एक विदेशी महिला गले में टोकरी लटकाए गरमागरम समोसे बेचती दिख रही है, बिल्कुल भारतीय स्टाइल में. वह धोती पहने दिख रही है. आप उसे लंदन की गलियों में समोसे बेचते हुए देख सकते हैं, और वह हिंदी में समोसे खरीदो, समोसे खरीदो चिल्ला रही है.
 
लोग बड़े चाव से समोसे खाते दिखे. कुछ तो उसके बुलाने पर समोसे खाने भी आए. वह मीठी और तीखी चटनी के साथ समोसे परोसती दिख रही है. लोगों को उनके समोसे बहुत पसंद आ रहे हैं और वे बड़े चाव से समोसे खा रहे हैं, उनकी तारीफ़ कर रहे हैं.
 

वीडियो के कैप्शन में क्या लिखा है?

वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि गोरिया देवी लंदन की सड़क पर गरमागरम समोसे और प्यारी मुस्कान परोस रही हैं. इस वीडियो पर यूजर्स का रिएक्शन है आइए देखें.
 

लोगों ने वीडियो पर ऐसे रिएक्ट किया

इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख और लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं. एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया कि समोसे का जादू अब लंदन में भी चलेगा. दूसरे ने लिखा कि असली जादू तो समोसे वाले में है. तीसरे ने लिखा कि जो भी उसे देखेगा वह समोसे खाने दौड़ता हुआ आएगा.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST