‘मैंने ऐश्वर्या राय को प्रपोज कर दिया’, जब अमिताभ बच्चन को अभिषेक ने बताई थी यह बात; क्या था बिग बी का रिएक्शन?
Abhishek Aishwarya Marriage: कहते हैं जोड़िया स्वर्ग में बनती हैं. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी सच में स्वर्ग में बनी जोड़ी हैं. दोनों ही स्टार्स बॉलीवुड का जाना माना चेहरा हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या ने कई सुपरहित फिल्मों में काम किया है. उनके लाखों फैंस एक दीदार के लिए घंटों तक लाइन में लगे रहते हैं. आखिर, बच्चन परिवार की बहू बनना कोई छोटी बात थोड़ी है. लेकिन, इन दोनों की शादी को लेकर कुछ ट्विस्ट आज भी लोगों के जेहन में बसे हुए हैं. शादी से पहले अभिषेक बच्चन से अमिताभ ने ऐसा क्या पूछा था कि यह मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा. तो चलिए जानते हैं इन दोनों स्टार्स से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में.
2007 में हुई थी अभिषेक ऐश्वर्या की शादी
बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी साल 2007 में हुई थी. अभिषेक बच्चन ने न्यूयॉर्क में 'गुरु' के प्रीमियर पर उन्हें प्रपोज़ किया था. हालांकि, इससे पहले उन्होंने 'कुछ ना कहो' में साथ काम किया था. लेकिन तब वे सिर्फ़ कलीग्स के तौर पर जुड़े थे.
कई फिल्मों में साथ किया काम
दोनों ने एक साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया. इनमें गुरु, उमराव जान और कुछ ना कहो जैसी फिल्में शामिल हैं. इस दरमियान उनके बीच प्यार का बीज कब बड़ा वृक्ष बन गया पता ही नहीं चला. दोनों के बीच नजदीकियां बड़ीं और यह फिर शादी पर खत्म हुईं.
जब अभिताभ को पता चला
एक पुराने इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि, दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करते थे. जब अभिषेक ने उन्हें ऐश्वर्या को प्रपोज़ करने के बारे में बताया तो उनका क्या रिएक्शन था? न्यूयॉर्क में गुरु के प्रीमियर के बाद अभिषेक ने मुझे फोन किया और कहा कि उसने उसे प्रपोज कर दिया है. मैंने कहा, 'घर आ जाओ.'
ऐश्वर्या और अभिषेक से पिता की बात
अमिताभ बच्चन के मुताबिक, उन्होंने ऐश्वर्या से पूछा कि क्या वह खुश है? उसने हां कहा. मैंने उन्हें पिक किया और घर ले आया. मैंने उससे कहा, यह तुम्हारा घर है. हमें और किसी चीज से क्या लेना-देना है? जब अभिषेक और ऐश्वर्या ओपरा विनफ्रे के शो में साथ आए तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी लेडी लव को कैसे प्रपोज़ किया था?
ऐसी बनी थी बात
अभिषेक ने एक शो के दौरान बताया कि मैं न्यूयॉर्क में एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था. मैं अपने होटल के कमरे की बालकनी में खड़ा होकर सोचता रहा था कि एक दिन मैं उसके साथ होता यहीं शादीशुदा के तौर पर होता तो कितना अच्छा होता? और फिर मैं ऐश्वर्या को उसी बालकनी में ले गया और उससे शादी के लिए पूछा. ऐश्वर्या ने आगे कहा, वह बहुत प्यारा और बहुत असली एक्सपीरियंस रहा, जिसनें दिलों को झंकोर दिया.
दोनों की हुई एक बेटी
बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की साल 2011 में एक बेटी भी हुई. उसका नाम आराध्या है. आराध्या भी अपनी मां की तरह बहुत सुंदर और क्यूट है.
सलमान से जुड़ा नाम
शादी से पहले ऐश्वर्या का सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ नाम जुड़ा. हालांकि, अभिषेक बच्चन से शादी के बाद वे बच्चन परिवार की बहू बन गईं और सभी के किनारे कर शानदार जीवन जी रही है.
अमिताभ ने किया बचाव
अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय की सुरक्षा के लिए एक दीवार की तरह खड़े रहे. 2010 में मुंबई के एक टैब्लॉइड ने दावा किया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन पेट की टीबी के कारण प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही हैं. इस पर अमिताभ बच्चन ने नाराजगी जाहिर की थी और उन्होंने अपने ब्लॉग पर गुस्सा दिखाते हुए इसे झूठा बताया.साथ ही इसे उनके परिवार पर हमला बताया. उन्होंने लिखा था कि मैं अपने परिवार का मुखिया हूं. ऐश्वर्या मेरी सिर्फ बहू नहीं, वह मेरी बेटी है, मेरे घर की एक महिला है. मैं अपनी आखिरी सांस तक उसके लिए लड़ूंगा. मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा!
डिस्क्लेमर
यह फोटो गैलरी सिर्फ मनोरंजन और सामान्य जानकारी के लिए है. इंडिया न्यूज किसी भी तरह की छवि को खराब करने के पक्ष में नहीं है.