Akshara Singh से Neelam Giri तक.. ये एक्ट्रेस लाई भोजपुरी सिनेमा में बदलाव, बोल्ड किरदार में हिला डाली इंडस्ट्री
Bold Bhojpuri Actress: भोजपुरी सिनेमा आज के समय में किसी भी बड़ी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से पीछे नहीं है, अब इसमें काफी बदलाव आया है, जहा पहले गांव, परिवार और सादगी वाली कहानियां बनती थी, वहीं अब नए एक्सपेरिमेंट के साथ नई सोच को भी बढ़ावा मिला है. अब भोजपुरी में हिरोइने फिल्मों और गानों में दिखााने के लिए नहीं कास्ट की जाती है, बल्कि वो अब कहानी की जान बन गई है. अक्षरा सिंह से लेकर आम्रपाली नीलम गिरी तक कई भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी और बोल्डनेस के दम पर भोजपुरी को नई पहचान दी है और इस इंडस्ट्री में बदलाव लाई हैं. आइये जानते हैं यहां भोजपुरी की ‘बोल्ड एंड ब्रेव’ एक्ट्रेस के बारे में.
ये एक्ट्रेस लाई भोजपुरी सिनेमा में बड़ा बदलाव
पहले के समय में भोजपुरी सिनेमा हीरो-प्रधान फिल्मों के लिए जाना जाता था, क्योंकि फिल्म की कहानियों का केंद्र पुरुष काकिरदार होता था, एक्ट्रेस सिर्फ दिखाने के लिए रखी जाती थी. लेकिन आज के समय में कई एक्ट्रेस ने यह दौर बदला है और अपनी दमदार अदाकारी व मजबूत किरदारों से भोजपुरी फिल्मों में महिलाओं की भूमिका को अहम हिस्सा दिलाया है. आइये जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जो भोजपुरी सिनेमा में लाई बदलाव.
अक्षरा सिंह का बेबाक अंदाज
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बेबाक एक्ट्रेस में से एक हैं, वो हर बात बेहद सफाई से सबके सामने रखती हैं. इसके अलावा वो बेहद मल्टीटैलेंटेड भी हैं, अदाकारी के साथ लोग उनकी गायकी के भी दीवाने है, वहीं अक्षरा सिंह का डांस फैंस को हिलाकर रख देता है. एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में मजबूत और आत्मनिर्भर महिला का किरदार निभाया है अब एक्ट्रेस साइड रोल नहीं करती बल्कि अब वो सेंटर स्टेज पर आकर जलवा दिखाती है.
आम्रपाली दुबे ने दिया सिनेमा को मॉडर्न टच
भोजपुरी सिनेमा को मॉडर्न टच देने वाली एक्ट्रेस में आम्रपाली दुबे का नाम भी शामिल है. एक्ट्रेस की स्माइल जितनी सॉफ्ट है, उतनी फिल्मों में उनकी अदाकारी भी बेमिसाल है. रोमांस से लेकर इमोशनल रोल तक उन्होंने हर किरदार में जान डाली है और खूद को साबित किया है. इसके अलावा बड़े-बड़े स्टार्स के साथ बराबरी में खड़ी रही है.
बोल्ड अंदाज में मोनालिसा का जलवा
मोनालिसा भी भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है. उन्होंने सिर्फ भोजपुरी ही नहीं हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी जबरदस्त पहचान बनाई है और अब वो OTT पर भी तहलका मचा रही है. भोजपुरी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में मोनालिसा का कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश फैंस को दंग कर देता है. पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों किरदार में एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है.
नई पीढ़ी की पहचान नीलम गिरी
नीलम गिरी ने भोजपुरी सिनेमा में नई पीढ़ी की नई सोच को जन्म दिया है, एक्ट्रेस ने कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया है और दमदार अदाकारी से खूब को साबित किया हैं. मॉडर्न लुक और बेबाक स्क्रीन प्रेजेंस नीलम गिरी की पहचान है. उनका बोल्ड अंदाज फैंस को उनके लिए क्रेजी कर देता है. यही वजह है एक्ट्रेस के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं.
रानी चटर्जी का एक्शन भरा अंदाज
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से मजबूत है. एक्ट्रेस ने फिल्मों में महिला-केंद्रित रोल निभाकर साबित किया हैं. मिहलाए भी कहानी का अहम हिस्सा हो सकती हैं. फिल्म सिर्फ हीरो के दम पर नहीं चलती बल्कि हिरोइन के दम पर भी हिट हो सकती है.
देसी मॉडर्न का परफेक्ट मिक्स है काजल राघवानी
काजल राघवानी ने भी अपनी दमदार अदाकारी से भोजपुरी सिनेमा में अच्छी पहचान बनाई है और इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाई हैं. एक्ट्रेस का चुलबुले अंदाज लोगों को काफी पसंद है. काजल राघवानी का नाम उन एक्ट्रेस में आता है, जो हर तरह के रोल में फिट होती है. एक्ट्रेस का अंदार कभी भी ओवर नहीं लगता है बल्कि हमेशा ऑन पॉइंट होता है.
इन एक्ट्रेस ने किया साबित महिलाए भी है किरदार का अहम हिस्सा
अक्षरा सिंह से लेकर काजल राघवानी तक इन सभी एक्ट्रेस ने भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान दिलाई है और साबित किया है साबित एक्ट्रेस सिर्फ ‘ग्लैमर’ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कहानी और किरदार का अहम हिस्सा भी बन सकती है.