‘इसकी पैंट उतारो…’, जब महेश भट्ट को साथ 4 लड़कों ने किया बेइज्जत, मां–बाप को भी नहीं बख्शा, जानें पूरी कहानी
Mahesh Bhatt: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट अपने काम को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहते हैं. इसके साथ ही वे निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. वो अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर अपनी राय रखते हैं. भले ही वो अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से ही क्यों न रहे हों? उन्होंने हाल ही में अपने बचपन का एक किस्सा बताया, जिसके कारण वे डर जाते हैं और उनकी रूह कांप जाती है. उन्होंने इस बारे में जिक्र करते हुए कहा कि एक बार 4 लड़कों ने उन्हें घेर लिया था और मिलकर उनकी पैंट उतारने की कोशिश की. साथ ही उन्होंने उनके मां-बाप की बेइज्जती भी की. इस पूरे वाकये के बाद उनकी मां ने उन्हें घर से निकाल दिया था और उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी. आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में…
बेटी के शो में किया खुलासा
हाल ही में महेश भट्ट बेटी पूजा भट्ट के शो 'द पूजा भट्ट शो' में गए थे. इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी का एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें 4 लड़कों ने घेर लिया था. उन लड़कों ने उनकी मां को गाली भी दी थी और पिता को लेकर भी सवाल किया था. इस वाकये से वे बुरी तरह घबरा गए थे और अंदर से टूट गए थे. इस घटना ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी.
क्या है पूरा मामला?
उस शाम को याद करते हुए महेश भट्ट ने बताया कि एक शाम को अचानक 4 लड़कों ने उन्हें घेर लिया, जो उम्र में उनसे बड़े थे. उन्होंने उन्हें जोर से पकड़ा और सिर दीवार में चिपका दिया. इससे मैं बुरी तरह से डर गया था. महेश भट्ट ने कहा कि इस बात से मैं इतना डर गया था कि मैंने भगवान को याद करते हुए मदद की गुहार लगाई. लेकिन भगवान जैसे बेपरवाह थे और उन्होंने मदद नहीं की. मुझे ये जानने में सालों लग गए कि भगवान नहीं होते. अपनी परेशानियों से खुद ही निपटना पड़ता है.
उन लड़कों से की विनती
महेश भट्ट ने आगे कहा कि वे उम्मीद कर रहे थे कि रास्ते से गुजरने वाले राहगीर उन्हें बचा लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने उन लड़को से विनती की कि वे उन्हें जाने दें लेकिन वे नहीं मानें.
इसकी पैंट उतारो
इसके बाद उनमें से एक लड़के ने कहा कि इसकी पैंट उतारो. इसके पहले वो लोग महेश भट्ट की पैंट उतारते, उन्होंने गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया. मैंने जोर से चिल्लाते हुए पूछा कि वो लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं?
लड़कों ने दिया ये जवाब
इस सवाल पर एक लड़के ने कहा कि वो देखना चाहते हैं कि वो उनमें से एक है या नहीं. इसके आगे उन लड़कों ने महेश की मां के बारे में गलत शब्द कहे. लड़कों ने कहा कि तुम्हारी मां, तुम्हारे पिता की रखैल है? वो मुसलमान है और घटिया फिल्मों में डांस करती है. इसके बावजूद तुम्हारा नाम महेश क्यों है?
पिता से शिकायत करने की धमकी
महेश भट्ट ने उन लड़कों को धमकी दी कि वो उनके बारे में अपने पिता से शिकायत करेंगे. इस पर वो हंसने लगे और कहा कि तुम बताओ कि वो कहां रहते हैं? तुम सच बताओ तो हम तुम्हें जाने देंगे.
'मेरे पिता हमारे साथ नहीं रहते'
इस पर महेश ने पहले छिपाने की कोशिश की कि उनके पिता साथ रहते हैं और आउटडोर शूटिंग के लिए बाहर गए हैं. हालांकि उन लड़कों के दोबारा पूछने पर उन्होंने बताया कि वो दूसरी अपनी पत्नी और मां के साथ अलग रहते हैं. इसके बाद उन लड़कों ने मुझे जाने दिया.
उन्होंने क्यों जाने दिया?
महेश भट्ट ने कहा कि वे उन्हें छोड़े जाने के बाद सोच में पड़ गए कि उन लड़कों ने उन्हें क्यों छोड़ दिया? इस घटना के बाद उनकी मां के साथ उनके रिश्ते बदल गए.
मां ने जिंदगी से निकाल दिया
महेश भट्ट की मां को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने उन्हें अपनी जिंदगी से निकाल दिया. उनकी मां का मानना था कि उन्होंने अपने परिवार का राज खोलकर उनके साथ विश्वासघात किया है.