Long life Secret: लंबी उम्र जीने का मिल गया सीक्रेट..! आप भी अपनाएं ये 5 आसान फॉर्मूला, हमेशा रहेंगे सेहतमंद
Formula of long life: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है, जिससे उनकी उम्र बढ़ने की बजाय घट रही है. यही कारण है कि, आज कम उम्र में ही लोग बुजुर्ग नजर आने लगते हैं. बढ़ती उम्र के लक्षण सबसे पहले चेहरे पर दिखते हैं. लेकिन, सेहत के प्रति फिक्रमंद लोग आज भी पूरी तरह से एक्टिव हैं. अगर आप भी हमेशा सेहतमंद रहना चाहते हैं तो लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होंगे. तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा भी ऐसी ही लाइफस्टाइल अपनाते हैं. ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि आखिर 100 साल जीने के लिए क्या करें? 100 या इससे ज्यादा जीने के लिए कैसी हो लाइफस्टाइल? आइए जानते हैं इस बारे में-
लंबी उम्र जीने का फॉर्मूला
रोज सुबह जल्दी उठने वालों में हार्ट डिजीज, डायबिटीज और डिप्रेशन का जोखिम कम देखा गया है. इसलिए सुबह जल्दी उठें और ताजा हवा में थोड़ा वॉक करें. इसके अलावा, सूरज की हल्की किरणें लें. ऐसा करने से मन शांत रहेगा, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही ठीक रहेंगे.
लंबी उम्र जीने का फॉर्मूला
अगर आप लंबी उम्र की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा नेचुरल चीजें शामिल करें. इसके लिए आप फल, हरी सब्जियां, नट्स, दालें और होल ग्रेन्स का सेवन करें. वहीं, प्रोसेस्ड फूड्स, कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यादा मीठे से जितना हो सके दूर रहें.
लंबी उम्र जीने का फॉर्मूला
लंबी उम्र तक जीने के लिए फिजिकल एक्टिव रहना बेहद जरूरी है. यदि आपकी जिंदगी में शारीरिक गतिविधि नहीं है, तो समझिए आप अपनी उम्र कम कर रहे हैं. इसलिए हर दिन कम से कम 30-40 मिनट तक वॉक, योगा, डांस आदि जरूर करें. इससे हार्ट और इम्युनिटी मजबूत होगी.
लंबी उम्र जीने का फॉर्मूला
100 साल तक जीने के लिए मन को शांत रखना जरूरी है. इसके लिए मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग, ग्रैटिट्यूड प्रैक्टिस जैसी आदतें अपनाएं. हर दिन कुछ वक्त बिना स्क्रीन और शोर के खुद के साथ अकेले बिताएं. ये आपकी इमोशनल इंटेलिजेंस को बढ़ाएगा.
लंबी उम्र जीने का फॉर्मूला
अच्छी लाइफ जीने के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है. जो लोग 7-8 घंटे की गहरी नींद लेते हैं, उनका इम्यून सिस्टम बेहतर, मेमोरी तेज और मूड स्थिर होता है. स्क्रोलिंग करते हुए रात 2 बजे तक जागना ट्रेंडी लग सकता है, लेकिन ये आपकी सेहत को धीरे-धीरे खा रहा है.
लंबी उम्र जीने का फॉर्मूला
जो लोग पॉजिटिव सोचते हैं, उनकी उम्र लंबी होती है. अध्ययनों में पाया गया है कि खुश रहने वाले लोगों को दिल से संबंधित बीमारियां कम होती हैं. इसलिए जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएं, हर परिस्थिति में खुश रहें और अपने आसपास के लोगों से पॉजिटिव एनर्जी बांटें.
लंबी उम्र जीने का फॉर्मूला
जो लोग अपने परिवार, दोस्तों और समाज से जुड़े रहते हैं, उनका मेंटल हेल्थ बेहतर रहता है. अकेलापन इंसान की लाइफ को छोटा कर सकता है, जबकि सोशल बोंड्स उसे लंबा और खुशहाल बनाते हैं. इसलिए हर दिन अपने करीबियों से बातचीत करें, फोन करें, गले लगाएं.