होम / Gujarat Elections 2022: भाजपा प्रत्याशी पीयूष पटेल पर आज मतदान से ठीक पहले हमला, कांग्रेस पर लगाया आरोप

Gujarat Elections 2022: भाजपा प्रत्याशी पीयूष पटेल पर आज मतदान से ठीक पहले हमला, कांग्रेस पर लगाया आरोप

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 1, 2022, 7:22 am IST

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज गुरुवार को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। मतदान से ठीक पहले राज्य में अब बवाल शुरू हो गया है। नवसारी जिले की वांसदा सीट से भाजपा प्रत्याशी पीयूष पटेल पर आज होने वाले मतदान से पहले अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। हमले में बीजेपी उम्मीदवार के सिर पर काफी चोट आई है।

वंसदा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

आपको बता दें कि भाजपा प्रत्याशी पीयूष पटेल पर हमले को लेकर वंसदा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थकों पर पीयूष ने हमले का आरोप लगाया है। भाजपा का ये कहना है कि मतदान से पहले पूरी प्लानिंग के साथ भाजपा प्रत्याशी पर ये हमला किया गया है। पीयूष के साथ चल रहे भाजपा के 4 से 5 कार्यकर्ता भी इस हमले में घायल हुए हैं। इसके साथ ही काफिले में चल रही 3 से 4 गाड़ियों को भी काफी अधिक नुकसान पहुंचा है।

कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी 

बता दें कि इस हमले के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, वांसदा तालुका के जरी गांव में एक वाहन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। इस वाहन में पीयूष पटेल के साथ-साथ भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी सवार थे। मामला अब वंसदा थाने पहुंच चुका है।

Also Read: Gujarat Polls 2022: पहले चरण की 89 सीटों पर मतदान आज, मैदान में 788 उम्मीदवार

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.