होम / Himachal New CM: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

Himachal New CM: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 11, 2022, 1:11 pm IST

Himachal CM Oath Taking Ceremony: हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज रविवार, 11 दिसंबर को ऐतिहासिक रिज मैदान एक बार फिर से सजकर तैयार हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पहुंचे शिमला

आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू आज रिज मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले ऐतिहासिक रिज मैदान में सभी नेताओं के आने का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंच चुकी हैं। प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा कि वह बेहद खुश हैं।

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल- CM गहलोत 

इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शपथ ग्रहण से शामिल होने के लिए शिमला पहुंच गए हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि “आज मौसम के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह भी बेहद शानदार होगा। कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। हिमाचल के साथ आने वाला वक्त और भी मज़बूत होगा।”

कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं हिमाचल के लोग- पायलट

कांग्रेस MLA सचिन पायलट भी शपथ ग्रहण से शामिल होने के लिए शिमला पहुंच गए हैं। इस दौरान पायलट ने कहा कि “यह बेहद ही खुशी की बात है, सुखविंदर सिंह सुक्खू को पार्टी ने मौका दिया है। हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू उन्हें पूरा करेंगे। यह एक सकारात्मक बदलाव है। यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं।”

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.