होम / तीन बार की पार्षद,स्थानीय राजनीति का लम्बा अनुभव, जानिए कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्हें भाजपा ने एमसीडी में मेयर पद के लिए बनाया उम्मीदवार

तीन बार की पार्षद,स्थानीय राजनीति का लम्बा अनुभव, जानिए कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्हें भाजपा ने एमसीडी में मेयर पद के लिए बनाया उम्मीदवार

Suman Saurabh • LAST UPDATED : December 27, 2022, 8:55 pm IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एमसीडी में मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी की ओर से शौली ओबरॉय,रेखा गुप्ता के सामने होंगी। बता दें कि आगामी 6 जनवरी को दिल्ली के मेयर पद के लिए मतदान किया जाएगा। यह मतदान गुप्त रूप से होती है। इसमे जीते हुए पार्षद किसी भी उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं। चुनाव में हार के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से ये लगातार दावा किया जाता रहा है कि भले ही उनके पास आंकड़े ने हो लेकिन दिल्ली का मेयर उनकी पार्टी से ही बनेगा।

हालांकि यह कहना काफी मुश्किल है कि स्पष्ट रूप से जीत कौन हासिल करेगा। ज्ञात हो कि हाल भी हुए एमसीडी चुनाव में 250 सीटों पर मतदान किया गया। आम आदमी पार्टी ने भाजपा के 15 साल के शासन को विराम लगाते हुए 134 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। वहीं भाजपा को 104 सीटें प्राप्त हुई है। ऐसे में मेयर पद पर जीत किसकी होगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

आइए जानते हैं कौन हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता लम्बे समय से राजनीति में हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की एक भरोसेमंद नेत्री रही हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कॉलेज से की। वह 1996-97 तक एबीवीपी से डीयू की अध्यक्ष रहीं। रेखा गुप्ता इसके बाद 2007 और 2012 में पीतमपुरा के उत्तरी वार्ड से पार्षद चुनी गई। रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम में मेयर भी रह चुकीं हैं। उनके पास स्थानीय राजनीति का लम्बा अनुभव रहा है।

इससे पहले वह विधानसभा का चुनाव भी लड़ी है, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें शालीमार बाग से मैदान में उतारा था जहां से वह स्पष्ठ बहुमत के साथ तीसरी बार वार्ड पार्षद चुनी गईं हैं। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ था। जिसके बाद उनकी शादी दिल्ली के एक व्यवसायिक घराने में हुई। तब से अबतक  वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ी है। वह लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सदस्य भी हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.