होम / Bihar Accident टहलने गई महिलाओं पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 4 की मौत

Bihar Accident टहलने गई महिलाओं पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 4 की मौत

Vir Singh • LAST UPDATED : October 29, 2021, 4:00 am IST

इंडिया न्यूज, पटना

Bihar Accident बिहार के आरा जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भोजपुर इलाके में चार महिलाओं को स्कॉर्पियों ने कुचल दिया। वे टहलने गई थीं। ओझवलिया गांव की रहने वाली चारों महिलाओं की मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं। तभी स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े।

Bihar Accident ये हुई हादसे का शिकार

हादसे का शिकार हुई महिलाओं की पहचान बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी के तौर पर हुई है।

Bihar Accident फरार चालक को पकड़ने में जुटी पुलिस

पुलिस को मौके पर भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस टीम फरार चालक को पकड़ने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि स्?कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह महिलाओं को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। सभी महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Also Read : Road Accident : झज्जर में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने किसान आदोंलन से लौट रही महिलाओं को रोंधा, तीन की मौत, तीन घायल

Also Read : Big Accident In Jammu Kashmir मिनी बस खाई में गिरी; 8 लोगों की मौत

Also Read : Accident In Mp, 3 Died खड़े ट्रक में घुसी ‘जननी एक्सप्रेस

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hair Oil: बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं ये तेल, इनके इस्तेमाल से फ्रीजी और रफ हेयर में आएगी जान -Indianews
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के नतीजों के लिए EVM या VVPAT में कौन ज्यादा सही? जानें जनता की राय- Indianews
230 KPH की टॉप स्पीड के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW i5 M60 xDrive EV, देखें डिटेल्स- Indianews
Salman Khan फायरिंग केस में शूटरों को बंदूकें देने वाले 2 लोगों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार -Indianews
ADVERTISEMENT