इंडिया न्यूज, पटना
Bihar Accident बिहार के आरा जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भोजपुर इलाके में चार महिलाओं को स्कॉर्पियों ने कुचल दिया। वे टहलने गई थीं। ओझवलिया गांव की रहने वाली चारों महिलाओं की मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं। तभी स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े।
हादसे का शिकार हुई महिलाओं की पहचान बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी के तौर पर हुई है।
पुलिस को मौके पर भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस टीम फरार चालक को पकड़ने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि स्?कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह महिलाओं को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। सभी महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Also Read : Big Accident In Jammu Kashmir मिनी बस खाई में गिरी; 8 लोगों की मौत
Also Read : Accident In Mp, 3 Died खड़े ट्रक में घुसी ‘जननी एक्सप्रेस
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.